लगे मोदी मोदी के जयकारे, केसरिया होली मनाने की हो रही तैयारी!
लगे मोदी मोदी के जयकारे, केसरिया होली मनाने की हो रही तैयारी!
Share:

लखनऊ। पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के रूझान सामने आए तो प्रारंभ से ही उत्तरप्रदेश में केसरिया लहराता रहा। टेलिविजन चैनलों में भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दलों द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर भारी रहे। जैसे जैसे विभिन्न सीटों पर मतगणना की जाती रही और शुरूआती रूझान आते चले गए भारतीय जनता पार्टी की बढ़त का आंकड़ा बढ़ता चला गया। हर कहीं उल्लास का माहौल था।

रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की बात सामने आने के बाद तो यूपी में भाजपा की लहर ही चल पड़ी। उत्साहित कार्यकर्ता शुरूआती रूझानों में बढ़त मिलने के ही साथ भारतीय जनता पार्टी के ध्वज भाजपा कार्यालयों में लहराते रहे और कहीं कहीं तो पटाखे भी चलाए गए। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मिठाईयां, पुष्प हार आदि के आॅर्डर दे दिए और हर कहीं केसरिया मनाने की धुन कार्यकर्ताओं पर सवार रही।

कार्यकर्ता एक दूसरे से कहते रहे कि अब तो केसरिया होली मनाई जाएगी। लखनऊ में भाजपा की बढ़त का जश्न मनाया गया। सड़कों पर कार्यकर्ता उमड़ पड़े और भाजपा कार्यालय में तो होली और दिवाली जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ता जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। हर कहीं भाजपा का ध्वज फहराया जा रहा था।

लोगों द्वारा मोदी मोदी और जय जय श्री राम के जयकारे लगाए गए। रूझानों में भाजपा को 349 में से 240 सीट पर बढ़त दर्शाई गई जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 68 पर आगे रहे। बसपा 31 सीट और निर्दलीय व अन्य प्रत्याशी 10 सीट पर बढ़त बनाए हुए थे। प्रातः करीब 9.30 बजे सामने आए रूझान के अनुसार मेरठ में भाजपा 2 स्थानों पर और समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन 1 स्थान पर आगे चल रही थी।

अमेठी में समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन एक स्थान पर आगे रहा। लखनऊ में भाजपा और सहयोगी दल 5 स्थानों पर आगे चल रहे थे। जललितपुर में भी भाजपा 2 स्थानों पर आगे बाताई गई। इलाहाबाद में भाजपा 7 स्थानों पर और सपा कांग्रेस गठबंधन 2 स्थानों पर आगे रहा। गाजियाबाद में 4 स्थानों पर भाजपा और सहयोगी दल आगे थे जबकि समाजवादी पार्टी गठबबंधन 1 स्थान पर बढ़त बनाए रहा।

कुंडा से राजा भैया पीछे हो गए थे। कानुपर में भाजपा 5 स्थानों पर आगे थी। जौनपुर में भाजपा 4 और समाजवादी पार्टी गठबंधन 1 स्थान पर लीड लिए हुए था। वाराणसी में भाजपा व सहयोगी दल 3 स्थान पर और समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन 1 स्थान पर आगे रहा।

BJP 200 में से 130 सीट पर आगे

बीजेपी 255 में से 180 सीट पर आगे

UP में BJP ने लगाई सेंचुरी, अखिलेश पीछे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -