यूपी: सरयू नदी पार करते वक्त 3 लड़कियां समेत 4 डूबे, एक की मौत
यूपी: सरयू नदी पार करते वक्त 3 लड़कियां समेत 4 डूबे, एक की मौत
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शुक्रवार (3 मार्च) को सरयू नदी पार कर रही 3 लड़कियां और एक लड़का नदी पार करते वक़्त डूब गई। इस दौरान नदी के किनारे मौजूद चरवाहों ने तत्परता दिखाते हुए दो लड़कियों और एक लड़के को बचा लिया, जबकि एक लड़की गहराई में जाने से डूब गई। तैराकों ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की का शव बरामद कर लिया है।

खैरीघाट थाने के बल्दूपुरवा के सेवकपुरवा की निवासी 13 वर्षीय देवी अपनी सहेलियों कोलरिया, सुमनी, बालक बेचन के साथ सरयू नदी पारकर शुक्रवार को करीब 11 बजे घास छीलने गई थी। शुक्रवार दोपहर एक बजे यह चारों ने नदी पार करते वक़्त अपना रास्ता बदल दिया। उस तरफ नदी में गहराई अधिक होने पर यह चारों डूबने लगे। इनके शोर मचाने पर नदी किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहे जान की परवाह किए बगैर ही नदी में कूद पड़े। चरवाहों ने कोलरिया, सुमनी व बेचन को बचा लिया, जबकि देवी करीब बीस फुट गहराई में चली गई। इसकी सूचना मिलते ही SHO सत्येन्द्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

राजस्व लेखपाल ने मौके पर आकर तहसील दफ्तर को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने नदी में गोताखोर उतारे। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे देवी का शव बरामद होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। एसएचओ ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, गहलोत की पुलिस ने भांजी लाठियां

अब गोवा भी जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दी जानकारी

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई का मामला, कोयंबटूर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -