संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव घाली का निधन
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव घाली का निधन
Share:

काहिरा : संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस घाली का निधन हो गया। घाली अकेले महासचिव थे, जिन्होने मात्र एक कार्यकाल के लिए अपनी सेवाएं दी। घाली मिस्त्र के नामचीन राजनयिक थे। उन्होने इस्राइल के साथ देश की महत्वपूर्ण शांति वार्ता में मदद की थी, लेकिन बाद में इस मुद्दे पर अमेरिका से टकराव हो गया।

वो अफ्रीकी महाद्वीप से महासचिव बनने वाले पहले व्यक्ति थे। सोवियत संघ का विघटन, शीत युद्ध की समाप्ति और अमेरिका प्रशस्त एकध्रुवीय काल का आरंभ जैसे दुनिया में हो रहे नाटकीय बदलावों के दौरान उन्होंने 1992 में अपना पद संभाला। 4 साल के कार्यकाल के बाद घाली का क्लिंचन सरकार से मतभेद हो गया था।

इसी कारण अमेरिका ने 1996 में उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया। इसके उनकी जगह कोफी अन्नान ने ली थी। वेनेजुएला के राजदूत और इस महीने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष राफेल रमीरेज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिस्त्र की सरकारीसमाचार एजेंसी ने बताया कि घाली का काहिरा के अस्पतला में निधन हो गया। परिषद् के सदस्यों ने उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -