सोपिनाथ मंदिर में दिखी अनोखी परंपरा, जलते अंगारों से होकर नंगे पैर गुजरे भक्त
सोपिनाथ मंदिर में दिखी अनोखी परंपरा, जलते अंगारों से होकर नंगे पैर गुजरे भक्त
Share:

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला (Akola) के मलसूर गांव में श्रद्धालु आज भी पुरानी अनोखी प्रकार की परंपरा को निभा रहे हैं। यहां श्रद्धालु आग से दहकते अंगारों पर चलते हैं। लोगों का मानना है कि इस अनुष्ठान से उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस परंपरा में महिलाएं भी सम्मिलित होती हैं। प्राप्त खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के अकोला के पातुर तालुका के मलसूर गांव में सोपिनाथ मंदिर है। यहां अंगारों पर चलने की प्रथा ऐसी है, जिसे देखकर हैरानी होती है। 

वही इस गांव में सोपिनाथ महाराज के प्राचीन मंदिर पर भारी आंकड़े में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां यात्रा भी निकाली जाती है। यात्रा के दिन सोपीनाथ महाराज के मंदिर परिसर में श्रद्धालु अंगारों पर चलने की परंपरा निभाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा के दिन 'भगवान की शादी' का उत्सव मनाया जाता है। इसी को लेकर मलसूर गांव में श्रद्धालुओं को 'अग्नि परीक्षा' से गुजरना पड़ता है। यहां के लोगों का मानना ​​है कि अंगारों पर चलने से ईश्वर से की गई मन्नत पूरी होती है।

वही यहां कोयले के धधकते गर्म अंगारों पर श्रद्धालु नंगे पैर चलते हैं। इसे लोग अग्निपरीक्षा बोलते हैं। यह अग्निपरीक्षा मलसूर गांव में प्रत्येक वर्ष होती है। गांव में माघ महीने में सोपिनाथ की यात्रा होती है। इस यात्रा में भगवान की शादी होती है। विवाह के पश्चात् श्रद्धालु मंदिर में एक कुंड में गर्म अंगारे सुलगाते हैं तथा फिर उन पर नंगे पैर चलते हैं। सोपिनाथ महाराज संस्थान के ट्रस्टी दिलीप पाटिल ने कहा कि भक्तगण सोपिनाथ महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। पति-पत्नी साथ पहुंचकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने के पश्चात् सोपिनाथ के प्रति आभार जताने के लिए दंपत्ति अंगारों पर चलते हैं। इस दिन गांव की महिलाएं भी आती हैं। 

व्यापम घोटाले में आखिर आ ही गया फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई 7 साल की सजा, 12 बरी

लीक हो गया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर ? खबरों पर बोर्ड ने खुद दिया जवाब

'उनसे मिलकर ट्रॉमा में हैं बेटियां', महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज की पत्नी ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -