नई दिल्ली : अभी तक आपने श्रीराम नवमी तिथि के बारे में जानकारी हासिल की होगी। मगर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह ज्ञात हुआ है कि जिस समय भगवान श्री राम का जन्म हुआ था उस दिन आखिर कौन सी तारीख थी। दरअसल एक शोध से यह जानकारी सामने आई है कि जब भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, उस दिन 10 जनवरी की तारीख आई थी। यही नहीं यह भी कहा गया है कि भगवान का जन्म 5114 इस्वी पूर्व को हुआ था। महाभारत की जंग 3139 ईसा पूर्व 13 अक्टूबर को शुरू हुई।
श्री महाबलि हनुमान जी सीता से 5076 ईसा पूर्व 12 अक्टूबर को अशोक वाटिका में मिले थे। आखिर यह सब किस तरह से हुआ। जी हां, है न आश्चर्य में डालने वाली बात, दरअसल यह बात सामने आई है दिल्ली में आयोजित की गई यूनिक एग्जिीबिशन आॅन कल्चरल कंटिनियुटी फ्राॅम रिग वेद टू रोबोटिक्स पर आयोजित किए गए सेमीनार व प्रदर्शन में।
प्रदर्शनी में कई रोचक जानकारियां दी गईं जिन्हें वेद अध्ययन और गणना के आधार पर ज्ञात किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने किया था। इंस्टिट्युट की संचालक सरोज बाला द्वारा कहा गया कि शोध और साॅफ्टवेयर की सहायता से तथ्यों का पता लगाया गया। प्रदर्शनी में ग्रहों की स्थिति को लेकर भी जानकारी प्रदान की गई। ऋग वेद के अतिरिक्त रामायण और महाभारत की सहायता के अतिरिक्त कई ऐसे तथ्य बताए गए जो कि बेहद रोचक रहे।