बिहार चुनाव: तेजस्वी को अप्पू और लालू को गप्पू बोल गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
बिहार चुनाव: तेजस्वी को अप्पू और लालू को गप्पू बोल गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
Share:

छपरा: आज ही गरखा से बीजेपी के उम्मीदवार ज्ञानचन्द मांझी के समर्थन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में संबोधन देने के दौरान उन्होंने विवादित शब्दों का प्रयोग किया। जी दरअसल अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव और जेल में बंद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोनों पर ही तंज कसा।

अपने संबोधन में उन्होंने तेजस्वी यादव को अप्पू और लालू यादव को गप्पू कहकर संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने कहा, 'ये राजेंद्र बाबू की धरती है।' आगे विधानसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'इस महाभारत में कौरवों का नाश होगा। इस चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन का नामोनिशान नहीं बचेगा। इसमें शामिल दलों में कोई बंगाल की खाड़ी तो कोई हिंदमहासागर में समा जाएगा।'

इसके अलावा उन्होंने यह तक कहा कि 'एनडीए की सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, बलात्कार, नरसंहार, अपहरण जैसे सारे उद्योग बन्द होंगे।' ज्ञात हो कि वर्तमान में इनकी पार्टी बीजेपी भी सरकार में साझेदार है। आगे अपने संबोधन में 19 लाख रोजगार देने की बात पर उन्होंने कहा कि, 'सिर्फ स्वास्थ्य सेक्टर में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जिसकी मंजूरी केन्द्र सरकार ने दे दी है।' बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में बात करें तो इसके लिए पहले चरण के मतदान हो गए हैं और दूसरे चरण के मतदान 3 नवम्बर को होने वाले हैं। 

पायल घोष ने करवाया था कोरोना टेस्ट, जानिए क्या आई रिपोर्ट

बिहार चुनाव: नड्डा को तेजस्वी की खुली चुनौती, कहा- इन मुद्दों पर हमसे बहस कर लो

नए शो इमली में नजर आएंगी आस्था अग्रवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -