जल्द भारत आना चाहता है छोटा राजन
जल्द भारत आना चाहता है छोटा राजन
Share:

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के बाली की जेल में छोटा राजन बंद है। मगर अब भारत उसे प्रत्यर्पित किए जाने को लेकर कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में भारत सरकार और इंडोनेशिया की सरकार व इंडोनेशियाई पुलिस के बीच चर्चा चल रही है। मगर यह बात सामने आई है कि अंडरवल्ड डाॅन छोटा राजन ने भारत सरकार और इंडोनेशियाई पुलिस को पत्र लिखा है। जिसमें यह कहा गया है कि उन्हें ठीक से उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। वह स्वयं ही भारत जाना चाहता है। 

बाली पुलिस ने भी छोटा राजन से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। जिसमें यह कहा गया कि छोटा राजन का स्वास्थ्य अब ठीक है। दूसरी ओर यह बात भी सामने आई है कि डाॅन ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। तो दूसरी ओर उसने यह भी कहा कि वह भारत में आना चाहता है। दूसरी ओर सरकारों द्वारा भी उसे भारत लाने की तैयारियां की जा रही हैं।

भारत के निजी राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनल ने यह दावा किया है कि उसे छोटा राजन को पकड़ने के लिए किए जाने वाले आॅपरेशन को लेकर काफी पहले ही जानकारी मिल चुकी थी। जिसमें उसने कहा कि छोटा राजन को यह अंदेशा था कि उसे बाली पहुंचने पर ही पकड़ लिया गया। इंडोनेशियाई पुलिस ने अपने आॅपरेशन के माध्यम से छोटा राजन को पकड़ लिया था।

इस दौरान यह जानकारी सामने आई कि वह जिम्बाॅब्वे में भागने की फिराक में था। मगर अब उसने पुलिस से कहा है कि वह भारत ही जाना चाहता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -