अरेंज मैरिज से बचने के लिए शख्स ने शहर भर में लगवा दी ये होर्डिंग्स
अरेंज मैरिज से बचने के लिए शख्स ने शहर भर में लगवा दी ये होर्डिंग्स
Share:

शादी की उम्र हो गई है और शादी नहीं हो रही है तो लोगों को बड़ी परेशानी होती है। यह परेशानी लड़की-लड़कों के लिए एक जैसी है ऐसे में कोई मैट्रीमोनी साइट ( Matrimony Sites) पर अपने पार्टनर को तलाशता है तो कई लोग ऐसे हैं जो जगह-जगह साथी खोजने लगते है। हालाँकि कई बार लोग शादी के चक्कर में ऐसा कुछ कर जाते हैं जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। फिलहाल हम जिनके बारे में आपको बताने जा रहे हैं उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड में रहने मोहम्मद मलिक की, एक आइडियल लाइफ पार्टनर की खोज में सड़क किनारे बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स पर विज्ञापन लगा दिए हैं।

यहाँ इस होर्डिंग को देखकर आपके मन में सवाल तो जरूर उठा होगा कि इस युवक के घर वाले पक्का इसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा रहे होंगे, इसलिए उसने होर्डिंग जैसा आईडिया चुना जिससे वह अपनी मनपसंद लड़की से शादी कर पाए। हालांकि ऐसा कुछ है नहीं। जी दरअसल युवक ने शादी करने के लिए यह अनोखा तरीका निकाला है। बताया जा रहा है यह उसने एक तरह का शादी विज्ञापन दिया है। इसमें वह स्टाइल से लेटे नजर आ रहा है और मुस्कुराते हुए अपने एक हाथ की उंगली से उस तरफ इशारा कर रहा है जहां लिखा है- ''मुझे अरेंज मैरिज से बचा लो।'' इस समय यह होर्डिंग्स शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

मिली जानकारी के तहत 29 साल के मोहम्मद मलिक लंदन से हैं लेकिन वो Birmingham को अपना दूसरा घर मानते हैं। इस वजह से उन्होंने अपने प्यार की तलाश में शहर में जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए। केवल यही नहीं बल्कि मोहम्मद मलिक (Mohammad Malik) नाम के इस शख्स को शादी की ऐसी बेताबी है कि उसने एक वेबसाइट भी सेटअप की है, जहां सिंगल लड़कियां उससे संपर्क बना सकती हैं। जिसका नाम है- Findmailkawife।com। यहाँ उन्होंने अपनी पसंद-नापसंद, उम्र और प्रोफेशन आदि के बारे खुलकर बताया है। केवल यही नहीं बल्कि मलिक ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड कर लोगों से गुजारिश की है कि अगर वह इच्छुक (इन्टरिस्टिड) हैं तो फॉर्म को भरें।

11 बार वैक्सीन लगवाने के बाद 12वी बार पहुंचा बुजुर्ग, बताया चौकाने वाला फायदा

क्या आप जानते हैं माँ लक्ष्मी के लिए रो दिए थे भगवान विष्णु!, बड़ी रोचक है कथा

एक साल के गैप में पैदा हुए जुड़वा बच्चे, सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -