एक साल के गैप में पैदा हुए जुड़वा बच्चे, सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
एक साल के गैप में पैदा हुए जुड़वा बच्चे, सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
Share:

कैलिफोर्निया के जन्म लेने वाले जुड़वा बच्चे जन्म लेते हुए दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके हैं। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? तो हम आपको बता दें कि दोनों के जन्म के बीच सिर्फ 15 मिनट का अंतर है लेकिन पहले बच्चे का जन्म साल 2021 में हुआ है और दूसरे बच्चे का जन्म साल 2022 में हुआ है। जी हाँ और इस तरह से देखा जाए तो इन जुड़वां बच्चों के जन्म का वर्ष अलग-अलग होने के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। आप सभी को बता दें कि कैलिफोर्निया में सिर्फ 15 मिनट के अंतराल पर जन्म देने वाली महिला के साथ ऐसी दुर्लभ घटना 20 लाख गर्भवती महिलाओं में से किसी एक साथ होने वाली घटना है।

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में फातिमा मैड्रिगल ने नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:45 बजे अपने बेटे अल्फ्रेडो को जन्म दिया और फिर करीब 15 मिनट बाद बेटी आयलिन का जन्म साल 2022 में हुआ। तो इस तरह से मैड्रिगल ने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। वहीँ जन्म देने के बाद अब मैड्रिगल का कहना है कि 'मैं खुद आश्चर्यचकित हूं कि मैंने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।' आप सभी को बता दें कि मैड्रिगल ने नतिविदाद मेडिकल सेंटर भाई-बहन का जन्म हुआ है। वहीँ दूसरी तरफ अस्पताल ने इन नवजातों की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि '2 मिलियन में से किसी एक के साथ होती है ऐसी घटना।' जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली फैमिली डॉक्टर एना अबरिल एरियस का कहना है कि, 'यह उनके करियर का सबसे ज्यादा रोचक डिलीवरी केस था।'

आपको बता दें कि फातिमा मेड्रिगल और उनके पति रॉबर्ट ट्रुजिलो के परिवार में तीन अन्य बच्चे हैं। इनमे से दो लड़कियां और एक लड़का है। वहीँ अब इन जुड़वां बच्चों के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल है। अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका में हर साल 1,20,000 जुड़वां बच्चे होते हैं। हालांकि, अलग-अलग जन्मदिनों पर जुड़वां जन्म बहुत कम होते हैं। इसी के साथ अलग-अलग जन्मदिन के साथ साथ माह व वर्ष भी अलग होने का ये दुर्लभ मामला है।

Video: 'खलनायक हूं मैं' गाने पर पिस्टल लहराते हुए बुलेट पर स्टंट, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

ऑनलाइन मंगवाया खाना, अंदर निकली ऐसी चीज कि देखकर उड़े होश

इस चीज को खाकर ही तृप्त होते हैं हनुमान, भोग में जरूर करें अर्पित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -