रील बनाकर बुरे फंसे दो युवक, अब होगी गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला?
रील बनाकर बुरे फंसे दो युवक, अब होगी गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला?
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ दो युवकों को हथियारों के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। अब एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक बंदूक दिखाते हुए तथा उसमें गोली भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है जहां मनीष यादव नाम के फेसबुक ID से यह रील वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में 2 युवक हथियार के जखीरे का प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इस वीडियो में दो युवक बिस्तर पर बैठकर बंदूक और राइफल दिखा रहे हैं। दो राइफल को हाथों में लेकर उसके साथ वीडियो बना रहे हैं जबकि दो राइफल बिस्तर पर रखा हुआ है। इसके साथ ही एक देसी पिस्तौल भी बिस्तर पर दिखाई दे रहा है। इससे अनुमान लगा सकते हैं कि दोनों युवक पांच हथियार के साथ आतंक फैलाने के लिए इसका प्रदर्शन कर रहे हैं। इन हथियारों की प्रदर्शनी का रील बनाकर उसे फेसबुक पर शेयर किया गया था जो पुलिस के लिए खुली चुनौती है। वीडियो वायरल होने के पश्चात् एसपी योगेंद्र कुमार ने संज्ञान लेते हुए मामले पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के सोशल मीडिया टीम को एक वीडियो मिला है जो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। अफसर ने कहा कि बेगूसराय पुलिस निरंतर इस प्रकार के वायरल वीडियो पर कार्रवाई करती है। कई लोगों को गिरफ्तार कर हथियार भी जब्त किया गया है। इस मामले में भी पुलिस जल्द ही पूरे वीडियो की तहकीकात कर अपराधी को गिरफ्तार करेगी।
 

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

'मैं भी अन्ना' की तर्ज पर AAP का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान..! जेल से सरकार चलाने की तैयारी में दिल्ली के सीएम, जनता से लेंगे राय

PM मोदी का नाम लेकर बिहार के अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री ने दी धमकी, बोले- 'जो कार्यक्रम में नहीं आ रहे उन्हें देख लेंगे...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -