'मैं भी अन्ना' की तर्ज पर AAP का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान..! जेल से सरकार चलाने की तैयारी में दिल्ली के सीएम, जनता से लेंगे राय
'मैं भी अन्ना' की तर्ज पर AAP का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान..! जेल से सरकार चलाने की तैयारी में दिल्ली के सीएम, जनता से लेंगे राय
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) आज शुक्रवार (1 दिसंबर) से 20 दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें जनता से प्रतिक्रिया मांगी जाएगी कि क्या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या अगर उन्हें भाजपा द्वारा शराब घोटाले में गिरफ्तार किया जाता है, तो उन्हें जेल से सरकार चलाना चाहिए। AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आज से शुरू होने वाले 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की, जो शहर भर के 2,600 मतदान केंद्रों को कवर करेगा।

 

बता दें कि, AAP का ये अभियान वैसा ही है, जैसा आज से 11-12 साल पहले 'मैं भी अन्ना' अभियान चला था। उस दौरान केजरीवाल राजनेता नहीं हुआ करते थे, वे समाजसेवी अन्ना हज़ारे के शागिर्द थे, जो देश से भ्रष्टाचार ख़त्म करने और भ्रष्ट नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उस वक़्त केजरीवाल भ्रष्ट नेताओं को जेल में डालने की मांग करते थे, वे सोनिया गांधी को भ्रष्ट बताकर उन्हें अरेस्ट करने की मांग करते थे। हालाँकि, उस समय केजरीवाल दावा करते थे कि, वे राजनीति में नहीं आएँगे, लेकिन वे आए और बोले कि हम राजनीति बदलने आए हैं, हम कोई गाडी, बंगला, सुरक्षा नहीं लेंगे, लेकिन उन्होंने वो सभी चीज़ें भी ली। केजरीवाल कहते थे कि, यदि किसी नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो, तो पहले उसे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और निर्दोष साबित होने पर ही पद पर वापस आना चाहिए। अब खुद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, और वे जनता से राय ले रहे हैं कि अगर गिरफ्तार हुए तो उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए या इस्तीफा दे देना चाहिए।      

बता दें कि, हस्ताक्षर अभियान के बाद, AAP ने नगर निगम वार्डों में सार्वजनिक संवाद आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां पार्टी के विधायक और पार्षद इस मामले पर राय इकट्ठा करने के लिए जनता से जुड़ेंगे। गोपाल राय ने भाजपा पर केजरीवाल को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा को एहसास है कि वह स्वतंत्र रूप से दिल्ली में सरकार नहीं बना सकती है और केजरीवाल को खत्म करना ही एकमात्र विकल्प मानती है।

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालाँकि, केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से इनकार कर दिया, और जोर देकर कहा कि नोटिस वापस ले लिया जाए, क्योंकि इसे 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' माना गया था। केजरीवाल की संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए, AAP ने ऐलान किया था कि वह पद नहीं छोड़ेंगे और इसके बजाय जेल से शासन करना जारी रखेंगे। 

केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा ने AAP पदाधिकारियों के खिलाफ 'झूठे मामलों की एक श्रृंखला' शुरू की है, जिसमें मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह सहित कई AAP नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों के बावजूद, राय ने कहा कि भाजपा दिल्ली में आप की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकती। 

AAP के अभियान पर क्या बोली भाजपा :-

वहीं, इसके जवाब में दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि AAP नेता अपना हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए स्वतंत्र हैं।  हालाँकि, उन्होंने AAP से घर-घर जाकर शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, टैंकरों, पैनिक बटन और स्कूल कक्षाओं से संबंधित कथित 'घोटालों' से संबंधित सवालों के समाधान के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। सचदेवा ने केजरीवाल से दिल्ली में विकास करने में AAP सरकार की नाकामी के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को शिक्षित करने का भी आह्वान किया।

PM मोदी का नाम लेकर बिहार के अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री ने दी धमकी, बोले- 'जो कार्यक्रम में नहीं आ रहे उन्हें देख लेंगे...'

'नवजात की मौत हो गई...' बोलकर डॉक्टरों ने बेच दिया महिला का बच्चा, पुलिस ने सभासद के घर से किया मासूम को बरामद

मतदान में व्यस्त था तेलंगाना, उधर रात में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश कर दिया बड़ा खेल !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -