दो बहनों के ग्लोब वीडियो को गूगल ने दिया 300 डॉलर का इनाम
दो बहनों के ग्लोब वीडियो को गूगल ने दिया 300 डॉलर का  इनाम
Share:

भोपाल: उन दोनों बहनो ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके द्वारा बनाया गया एक ग्लोब उन्हें न केवल शोहरत दिलाएगा, बल्कि गूगल जैसी ख्यात कम्पनी से इनाम भी मिलेगा|

8वीं की छात्रा ईवा और 5वीं की हिया ने यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का ऐसा तरीका अपलोड किया कि गूगल को भी इस आइडिया की प्रशंसा करनी पड़ी और 300 डॉलर का इनाम दिया। इस वीडियो को अभी तक 3 लाख दर्शक देख चुके हैं|

दरअसल गर्मियों की छुट्टियों में इन्हे ग्लोब बनाने का प्रोजेक्ट मिला था .यूट्यूब पर ग्लोब बनाने का तरीका खोजा, लेकिन वहां से कोई खास मदद नहीं मिली. तब उनकी मम्मी डॉ. स्मिता ने उन्हें खुद ग्लोब बनाने और इसे बनाने का बेहतर तरीका भी बताने का सुझाव दिया. फिर दोनों बहनो ने खोजबीन कर साधारण गेंद और घरेलू सामानों से ग्लोब बनाने की तरकीब निकाली और दो दिन में ही ग्लोब बना दिया दोनों ने ग्लोब बनाने की विधि को डीजी कैमरे से शूट किया। इसके बाद उसे फ्री एडिटिंग टूल (माइक्रोसाॅफ्ट मूवी मेकर) से एडिट कर यूट्यूब के यूनिक आइडिया चैनल पर अपलोड कर दिया|

.इस वीडियो को दुनियाभर में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.जब दर्शकों की यह संख्या पार हुई तो यूट्यूब ने उन्हें प्राइज भी दिया. हिट्स बढ़ने लगे भारत के बाद यह वीडियो अमेरिका में भी पसंद किया जाने लगा|

यह सफलता मिलने के बाद दोनों ने आइसक्रीम कुल्फी , पेंसिल ट्रिक, मैजिक ट्रिक जैसे वीडियो भी अपलोड किए, आज स्तिथि यह हैं किवीडियो देखने वाली अमेरिका की एक महिला ने अब उनसे "लेयर ऑफ अर्थ' समझाने के लिए वीडियो बनाने की मांग की है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -