बलात्कार के जुर्म में झारखंड के दो बड़े अफसरों को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
बलात्कार के जुर्म में झारखंड के दो बड़े अफसरों को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
Share:

झारखंड : इंसान की मानसिकता अब लड़कियों और महिलाओ के प्रति इस कदर बदतर हो गई है कि सड़कछाप सिरफिरे तो दूर अब बड़े बड़े अफसर लोग भी बदनीयती के चलते घिनोने अपराधों को जन्म दे रहे है. कभी वह लड़कियों का मदद के नाम पर शोषण करते है तो फिर कभी नोकरी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाते है.

साल 2013 में नोकरी का झांसा देकर यवती से दुष्कर्म करने के मामले में स्थानीय अदालत ने राज्य के दो बड़े अधिकारियो को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने साथ ही दोनों आरोपियों को 30-30 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक देवघर के जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत ने देवघर के तत्‍कालीन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जवाहर सिंह और जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया है।

दोनों ने 2013 एक युवती को नोकरी दिलवाने की बात कहकर कई दिनों तक हवस का शिकार बनाया था। इस मामले में पीड़ित लड़की ने यौन शोषण का मामला दर्ज़ करवाया था, जिसके बाद लंबे समय तक चली अदालती कार्यवाही में अब दोषियों को सजा मिली है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -