बारिश के कारण परिचित के घर रुकी 2 नाबालिग लड़कियों के साथ हुई हैवानियत और फिर...
बारिश के कारण परिचित के घर रुकी 2 नाबालिग लड़कियों के साथ हुई हैवानियत और फिर...
Share:

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा के बगडू थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। वारदात शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। प्राप्त खबर के मुताबिक, दोनों पीड़ित लड़कियां सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में गई हुई थीं। वहां से लौट रही थीं, तभी बारिश होने लगी। इस कारण वो बगडू बाजार टांड़ के पास एक परिचित के घर में रुक गईं। यहां पहले से उपस्थित लड़कों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया। 

वही एक लड़की के बेहोश होने एवं घटना की खबर लगने पर गांव के लोगों ने युवकों को मौके से धर दबोचा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बेहोश पड़ी लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया। दोनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई। पीड़ित लड़कियों के बयान पर बगडू थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें तीन नाबालिग हैं।

घटना की पड़ताल एवं कार्रवाई के लिए बगडू थाने पहुंची एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां जन्मदिन पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थीं। वहां से लौटने के चलते एक परिचित के घर में रुकी थीं। वहीं उनके साथ बलात्कार हुआ। कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -