मांस को लेकर किया विरोध
मांस को लेकर किया विरोध
Share:

बालूमाथ : दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा गांव में कुछ लोगों को निषेध मांस के साथ पकड़ा गया। इन आरोपियों को लातेहार जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार हरैयाटांड़ निवासी मो रियासत थैले में मुरपा से प्रतिबंधित मांस लेकर हरैयाटांड़ की ओर जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मुरपा के ग्रामीणों का ध्यान गया। जब इन लोगों ने ग्रामीणों को आते देखा तो ये लोग मांस छोड़कर भागने लगे।

ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों द्वारा छोड़े गए मास को लेकर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को समझाईश दी।

मिली जानकारी के अनुसार मुरपा गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पहले भी मांस को लेकर इस तरह का विरोध किया जाता रहा है। कई बार बीफ के अंदेशो में मांस ले जाने वालों की पिटाई तक कर दी गई है। हालात काफी तनावपूर्ण हो जाते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -