बाइक सवार ने दरभंगा में गोली मार कर दो इंजीनियरों की हत्या
बाइक सवार ने दरभंगा में गोली मार कर दो इंजीनियरों की हत्या
Share:

दरभंगा। बिहार में नई सरकार के गठन से पहले से ही शोर मचा था कि महागठबंधन की वापसी से राज्य में जंगल राज वापस आ जाएगा। इसके बाद आई यह खबर इस बात पर यकीन करने को मजबूर करती है। दरअसल बिहार में अपराधियोँ के हौसले बुलंद हो रहे है। दरभंगा में बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े दो इंजीनियर की हत्या कर दी। ये दोनो इंजीनियर एक निजी कंपनी के सड़क निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनो इंजीनियर दोपहर करीब 1 बजे सड़क मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उन पर हमला कर दिया। चारों ने उन पर एक के बाद एक कई गोलियां दागी और मौके से फरार हो गए।

मारे गए दोनो इंजीनियर बिहार के बेगुसराय और औरंगाबाद के रहने वाले थे। दोनो को घटना के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि दोनो से जबरन वसूली की रकम की मांग की गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -