महिला का बलात्कार करने के आरोप में BSF के दो जवान गिरफ्तार, TMC ने भाजपा पर साधा निशाना
महिला का बलात्कार करने के आरोप में BSF के दो जवान गिरफ्तार, TMC ने भाजपा पर साधा निशाना
Share:

कोलकाता: भारत से अवैध रूप से बांग्लादेश में घुसने का प्रयास कर रही एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवानों को अरेस्ट किया गया है। BSF के सीनियर अधिकारी ने बताया है कि सहायक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल को शुक्रवार देर रात अरेस्ट करने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

यह घटना 26 अगस्त की सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बगदा सीमा चौकी के पास की है। BSF कांस्टेबल ने भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दलाल और एक महिला को गिरफ्तार किया था। कांस्टेबल महिला को पास के एक खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जबकि सहायक उपनिरीक्षक ने उसे अपराध में कथित तौर पर सहायता की। महिला की तरफ से पुलिस में शिकायत कराने के बाद यह घटना सामने आई। 

इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है। TMC ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'हमारा देश भाजपा के कुशासन के तहत महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है! श्रीमान अमित शाह (केन्द्रीय गृह मंत्री) आपकी निगरानी में BSF अधिकारी और जवान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और आवाज उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वास्तव में आत्मनिर्भर भारत का एक चमकदार उदाहरण!'

कार से जा रहे थे 3 लोग, अचानक बरसाने लगी गोलियां और फिर...

गोलियों से थर्राया पटना, पति-पत्नी को बदमाशों ने उतार दिया मौत के घाट

'मां-पापा माफ करना' लिखकर महिला सिपाही ने दी जान, सामने आई ये वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -