त्रिपुरा में 2 भाजपा विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
त्रिपुरा में 2 भाजपा विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पार्टी भी छोड़ दी है। दोनों ही नेता इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता 10 फरवरी को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। आशीष कुमार साहा ने भाजपा से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, मगर आज उन्होंने विधायकी भी छोड़ दी। पिछले हफ्ते ही सुदीप रॉय बर्मन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं रहा गया है। लोग घुटन में जी रहे हैं। बर्मन ने कहा था कि, 'राज्य में लोकतंत्र खत्म हो गया है। लोकतंत्र नाम की ऑक्सीजन को छीन लिया गया है और लोग को ऐसे माहौल में घुटन हो रही है।'

उस समय भाजपा ने कहा था कि उसकी बर्मन पर नजर है और जल्दी ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 2017 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को छोड़कर सुदीप रॉय बर्मन ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्हें जून 2019 में स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। उन्हें पद से हटाए जाने से कुछ समय पहले बिप्लब कुमार देब ने कहा था कि भाजपा के अंदर ही पल-बढ़ रहे पार्टी के दुश्मनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

'अगर शिक्षा के लिए हिजाब जरुरी, तो कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य कर दें राहुल गांधी'

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -