कोरोना वायरस के कारण ट्विटर ने सभी कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम
कोरोना वायरस के कारण ट्विटर ने सभी कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम
Share:

कोरोनावायरस (COVID-19) की चपेट में इस वक्त करीब 100 से ज्यादा देश आ चुके हैं। इसके साथ ही दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी कोरोनावायरस की वजह से बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं कई एपल जैसी कई टेक कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट रद्द हुए हैं। इसी बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने दुनियाभर के अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर में लगभग 5,000 लोग काम करते हैं।

इसके साथ ही ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें। Twitter ने कहा है कि घर से काम करने के लिए कर्मचारियों को पैसे भी मिलेंगे और जरूरी सेटअप तैयार करने के लिए भी फंड जारी होंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के माता-पिता को भी यदि कोई समस्या होती है तो कंपनी उसके लिए इंतजाम करेगी और आर्थिक भुगतान करेगी। ट्विटर ने कहा है कि सभी तरह के इंटरव्यू वर्चुअली होंगे यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए जरिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके साथ ही चयनित कर्मचारियों को भी घर से काम करने की इजाजत होगी।

ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने अपने कई इवेंट रद्द किए हैं। अभी हाल ही में एपल ने 31 मार्च को होने वाले अपने इवेंट को भी रद्द कर दिया है। इसके साथ ही  इस इवेंट सबसे सस्ता आईफोन (iPhone SE) लॉन्च होने वाला था। वहीं गूगल और एपल ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।

जनता कर्फ्यू के दिन शाम ठीक 5 बजे फेसबुक हुआ था ठप

जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकता है फेसबुक

कोरोना वायरस के कारण Flipkart ने बंद की अपनी सेवाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -