दलित लड़की के रेप और हत्या को लेकर भाजपा सांसद के ट्वीट से तनाव
दलित लड़की के रेप और हत्या को लेकर भाजपा सांसद के ट्वीट से तनाव
Share:

बेंगलुरू। कर्नाटक के विजयपुरा में दलित हिंसा की घटना से हंगामा हो गया। दरअसल इस नाबालिग लड़की का रेप कर दिया गया था, रेप के बाद, इसकी हत्या कर दी गई थी, इस मामले में भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि, घटना को लेकर, विजपुरा के कुछ क्षेत्रों में तनाव के हालात निर्मित हो गए। इस मामले में, पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, करंदलाजे के विरूद्ध उपद्रव करने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप था। उनके खिलाफ, आरोप था कि, उन्होंने अफवाह फैलाई है।

सांसद शोभा ने इस मामले में ट्वीट किया और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना की थी। उन्होंने कांग्रेस  सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि, यह सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के चलते जिहादी गुंडों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। उनका कहना था कि, इस तरह से समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद के ट्वीट्स के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैं झुकने वाली नहीं हूॅं। जिहादी तत्वों के खिलाफ मैं लड़ती रहूंगी। गौरतलब है कि, इस घटना के बाद जब सांसद ने ट्वीट किए थे तो उनके खिलाफ, प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस घटनाक्रम से विजयपुरा में तनाव फैल गया था और सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ गई थी।

जिग्नेश ने मोदी के खिलाफ अन्य राज्यों में छेड़ी जंग

नया साल मेरे लिए होगा काफी रोमांचक- ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता

दलित महिला से मारपीट कर सरेराह किया निर्वस्त्र

आखिर कहां है पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -