'तुम हो क्या एक TV एक्ट्रेस', इस अदाकारा के करियर पर मिस इंडिया ने उठाए सवाल
'तुम हो क्या एक TV एक्ट्रेस', इस अदाकारा के करियर पर मिस इंडिया ने उठाए सवाल
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की बेहतरीन शुरुआत हो चुकी है। दर्शक नये सीजन का पहला वीकेंड का वार देखने के लिये तैयार हैं। इस बार वीकेंड का वार बहुत जबरदस्त होने वाला है। पहले की भांति सलमान स्टेज से प्रतियोगी की क्लास नहीं लगाएंगे, बल्कि घर के भीतर जाकर सबको उनकी कमियां बताने वाले हैं। इस बीच मान्या सिंह और श्रीजिता डे की लड़ाई भी देखने को मिलेगी। दोनों प्रतियोगियों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जायेगी कि मान्या, श्रीजिता के अभिनय करियर पर सवाल उठाती दिखाई देगी। 

मान्या सिंह ने जब बिग बॉस 16 में एंट्री ली, तो हर किसी को बहुत गर्व फील हुआ। एक ऑटो ड्राइवर की बेटी होते हुए मान्या ने मिस इंडिया का ताज जीता। ये उनकी जिंदगी का बड़ा अचीवमेंट था। मान्या प्रतियोगियों को अपने संघर्ष की कहानी भी सुना चुकी हैं। लेकिन लगता है कि अब मान्या स्वयं के आगे किसी को कुछ नहीं समझतीं। इसलिये वो हर किसी के अचीवमेंट पर प्रश्न करती रहती हैं। श्रीजिता के साथ लड़ाई के समय भी उन्होंने ऐसा ही कमेंट किया।

बिग बॉस के आगामी एपिसोड में दर्शकों को श्रीजिता डे एवं मान्या सिंह के बीच एक हीट मूमेंट देखने को मिलेगा। श्रीजिता, मान्या से चर्चा करते हुए बोलती हैं कि मासूम कोई बुरा शब्द नहीं है। तत्पश्चात, मान्या गुस्सा हो जाती हैं। मान्या, श्रीजिता पर चिल्लाते हुए बोलती हैं कि मैंने देश का प्रतिनिधत्व किया है। तुमने क्या किया है। तुम हो क्या एक टीवी एक्ट्रेस? यहां तक कि मान्या ने श्रीजिता को शैतान का टैग भी दे डाला। श्रीजिता एवं मान्या की ये लड़ाई कहां से शुरू हुई। इस बारे में शुक्रवार के एपिसोड में पता चलेगा। मान्या पहले दिन से ही बिग बॉस के घर में अपने संघर्ष पर बात करती नजर आई हैं। इसके अतिरिक्त वो ये भी फोकस करती हैं कि किसने क्या किया और क्या नहीं। मान्या कभी किसी प्रतियोगी से सीधे मुंह बात करती नहीं नजर आती। यदि कोई उनकी सहायता करने को भी आता है, तो वो उसे खरी-खोटी सुना देती हैं। अब तक टेलीविज़न पर मिस इंडिया रनरअप का किसी भी प्रतियोगी के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं दिखा है। 

अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती है तेजस्वी प्रकाश की ये साड़ियां

आलिया भट्ट के लिए इस मशहूर एक्ट्रेस ने नीतू कपूर को दिया खास तोहफा, वायरल हुआ VIDEO

इस एक्टर को सरेआम खींचकर ले जाने लगीं ये 2 एक्ट्रेस, देखकर चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -