वन चाईना पाॅलिसी पर ट्रंप ने कहा चाईना का सम्मान करते हैं
वन चाईना पाॅलिसी पर ट्रंप ने कहा चाईना का सम्मान करते हैं
Share:

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे वन चाइना पाॅलिसी पर चीन की भावना का सम्मान कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण चीन सागर और वन चाइना पाॅलिसी के मसले पर चीन व अमेरिका का प्रशासन आमने सामने हो गया है। अमेरिका ने साफतौर पर कहा है कि दक्षिण चीन सागर व चीन की विस्तारवादी नीति होती है तो फिर अमेरिका चीन का विरोध करेगा।

मगर इस मामले में चीन का कहना है कि अमेरिकी अधिकारियों को इतिहास का ध्यान रखने की जरूरत है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से स्पष्टतौर पर कहा गया था वे क्षेत्र जो जापान के पास चले गए हैं उन्हें चीन को वापस दे दिया जाएगा। अमेरिका के सेक्रेटरी आॅफ स्टेट रेक्स टिलरसन ने कहा कि दक्षिण चीन सागर मेें चीन विवादित द्वीपों पर जाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए और अमेरिका इन द्वीपों की सुरक्षा के लिए तैयार है।

चीन के विदेश मंत्री वैंग यी द्वारा कहा गया कि दूसरे विश्वयुद्ध में जापान के कब्जे में द्वीप चले गए उन्हें जापान लौटा देगा। विवाद का विषय तो यही है। दरअसल यह स्पार्टी आईलैंड विवाद का विषय है। चीन इसे नैंशा द्वीप कहता है। हालांकि चीन की ओर से वैंग यी ने कहा कि चीन टकराव नहीं चाहता है मगर वह अपनी रक्षा के लिए आवश्यक कदम जरूर उठाएगा।

अमेरिका भारत के साथ, मसूद अजहर पर बैन लगाने के लिए UN में दी अर्जी

7 इस्लामिक देशों के प्रतिबंध का मामला: सरकार के पक्ष को न्यायालय ने किया खारिज

अमेरिका में बसने वाले विदेशियों की उम्मीदों पर फिरेगा पानी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -