तूफान से मची मेक्सिको में तबाही
तूफान से मची मेक्सिको में तबाही
Share:

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वेराक्रूज राज्य के पूर्वी भाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। जोरदार बारिश और भूस्खलन के कारण करीब 3 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब है कि यहां पर उष्ण कटिबंधीय अर्ल तूफान के कारण जोरदार बारिश हुई थी। अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई है कि जालपा में एक मकान बारिश के चलते ढह गया। मकान ढहने के दौरान एक दंपति और उनके बच्चे की मौत हो गई।

इस जोड़े के 8 वर्ष के बच्चे को बचा लिया गया मगर बच्चे को एहतियातन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मकान ढहने से दो परिवार और घायल हो गए हैं। हालात ये थे कि क्षेत्र के लगभग 40 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

अर्ल तूफान वेराक्रूज से हटकर मध्य मेक्सिको तक पहुंच रहा है। यहां की पहाड़ियों की ओर इस तूफान की दिशा है। लोगों को नदी की ओर जाने की मनाही की गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -