VIDEO: 'आत्मनिर्भर भारत', आपने देखा क्या बाल काटने का सबसे अनोखा तरीका
VIDEO: 'आत्मनिर्भर भारत', आपने देखा क्या बाल काटने का सबसे अनोखा तरीका
Share:

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि किसी भी काम के लिए 'आत्मनिर्भर' होना अच्छी बात है, हालाँकि कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए आपको दूसरों पर निर्भर होना ही पड़ता है। इस लिस्ट में एक काम है बाल काटना। जी हाँ, हम सभी बाल काटने के लिए अक्सर दूसरों पर निर्भर रहते हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की 'आत्मनिर्भरता' देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Memes | YooBros (@yoo__bros)

इस वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बिना किसी मदद के खुद के बाल काटते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह शख्स इस काम में एक्सपर्ट हो। इस समय इंटरनेट पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। वैसे हमे यकीन है इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक मिनट के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स को खुद के बाल काटते देखा जा रहा है, वो भी बिना किसी मदद के। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कैसे एक शख्स खुद से बिना किसी मदद के कैंची चलाकर अपने बाल काट रहा है।

सिर के पीछे के बाल भी यह शख्स चुटकियों में काट रहा है। वो भी बड़ी ही तेजी से। जी हाँ और अब शख्स के बाल काटने का यह तरीका इंटरनेट पर काफी देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'yoo__bros' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के ऊपर लिखा हुआ है- 'आत्मनिर्भर भारत।' अब इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को जीतना शुरू कर दिया है।

Youtube ने भारत को दिया बड़ा झटका!

VIDEO: एक बार फिर छाते से चेहरा छुपाते दिखे शाहरुख़ खान, परेशान हैं फैंस

सामने आईं दीपक चाहर की शादी की तस्वीरें और वीडियो, जानिए कौन हैं दुल्हन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -