कानून के घेरे में काटजू, देशद्रोह का मामला
कानून के घेरे में काटजू, देशद्रोह का मामला
Share:

पटना : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्केंडय काटजू अपनी विवादास्पद पोस्ट के कारण कानून के घेरे में आ गये है। उनके खिलाफ न केवल देश द्रोह का मामला दर्ज किया गया है वहीं पूरे देश में उनकी आलोचना भी होने लगी है। बताया गया है कि काटजू ने अपनी फेसबुक पर यह लिखा था कि पाकिस्तान के लोग आईए और कश्मीर विवाद का हल मिलकर करते है।

इसके बाद काटजू विवादों में आकर आलोचना का शिकार हो रहे है। गौरतलब है कि काटजू पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में बने रहे है। काटजू की पोस्ट के बाद न केवल उनके खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज करा दिया गया है वहीं इसके बाद भी उन्होंने माफी मांगना तब उचित नहीं समझा।

जानकारी के अनुसार जेडीयू की ओर से काटजू पर देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेडीयू प्रवक्ता ने बताया है कि काटजू का विवादित पोस्ट देश की एकता को कमजोर करने वाली भाषा है। बताया गया है कि काटजू ने अपने पोस्ट में बिहार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की थी। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी काटजू को लेकर टिप्पणी कर चुके है।

SC: सरकार की आलोचना पर देशद्रोह या मानहानि का मुकदमा नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -