मध्यप्रदेश के कई जिला कलेक्टरों का हुआ स्थानांतरण
मध्यप्रदेश के कई जिला कलेक्टरों का हुआ स्थानांतरण
Share:

भोपाल। शिवराज सरकार ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले एक बड़ा फैसला करते हुए कई जिलों के कलेक्टरों का प्रभाव बदला है। खरगोन में कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम अब उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह की जगह शहर की बागडोर संभालेंगे। वहीं ग्वालियर शहर के नए कलेक्टर शिवपुरी जिले से अक्षय कुमार सिंह होंगे।

जारी किये गए आदेश के मुताबिक ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जैसे जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। उज्जैन शहर के कलेक्टर आशीष सिंह की जगह पर खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को पदस्थ किया गया है वहीं, बड़वानी के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है, जबलपुर नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर कलेक्टर बनाया गया है, साथ ही सागर जिला पंचायत के सीईओ क्षितिज सिंघल को सिवनी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। 

अनूपपुर की कलेक्टर सोनिया मीणा को मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है, ग्वालियर शहर के कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह विक्रम को अपर सचिव मुख्यमंत्री का पद दिया गया है वहीं, उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

इंदौर: कोर्ट के अंदर तक पहुंच गई PFI की महिला जासूस, वकील नूरजहां भी दे रही थी साथ, Video

भोपाल के मंदिर में ठहरीं उमा भारती, की ये बड़ी मांग

CM शिवराज ने किया 'लाडली बहना' योजना का ऐलान, हर महिला को मिलेंगे 12 हजार रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -