रिलीज हुआ इरफ़ान खान की अंतिम फिल्म का ट्रेलर
रिलीज हुआ इरफ़ान खान की अंतिम फिल्म का ट्रेलर
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने वर्ष 2020 में दुनिया को अलविदा बोल दिया था। लेकिन इरफान की अभिनय से लेकर उनकी जिंदादिली आज भी लोगों के जेहन में अब भी बनी हुई है। भले ही आज इरफान खान हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी मूवी आज भी लोगों का भरपूर तरीके से मनोरंजन भी कर चुके है। अब इसी बीच इरफान खान के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी भी मिल गई है। दरअसल अभिनेता की आखिरी मूवी  'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस (The Song Of Scorpions)' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस  मूवी के ट्रेलर में इरफान खान को आखिरी बार देखकर फैंस की आंखें नम हो चुकी है। 

खबरों का कहना है कि 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस (The Song Of Scorpions)' फिल्म में अभिनेता इरफान खान एक ऊंट के व्यापारी के किरदार में दिखाई देने वाली है। मूवी में इरफान अपनी राजास्थानी भाषा से फैंस को आकर्षित करने का काम भी कर रहे है। वीडियो में बिच्छू के काटे का इलाज एक ईरानी-फ्रेंच मूल की एक्ट्रेस गोलशिफ्तेह फरहानी करती दिखाई दे रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

गोलशिफ्तेह फिल्म में एक वैद्य की भूमिका को अदा करती हुई दिखाई दे रही है। मूवी के ट्रेलर को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तरण ने लिखा, "इरफान खान की आखिरी हिंदी मूवी द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस मूवी के माध्यम से इरफान खान को ट्रिब्यूट दिया  जाने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा के बाद ये स्टार करने जा रहे है हॉलीवुड की ओर रुख

रेड मिनी ड्रेस में पूजा हेगड़े ने ढाया कहर

रैपर यो यो हनी सिंह ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पूल, बोले- 'वो देश को आगे लेकर जाएंगे'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -