दर्दनाक हादसा! मातम में बदली शादी की रस्मे, एक साथ कई मौतें
दर्दनाक हादसा! मातम में बदली शादी की रस्मे, एक साथ कई मौतें
Share:

पटना: बिहार में एक भायनक एक्सीडेंट ने विवाह की खुशियों में मातम का ग्रहण लगा दिया। राज्य के छपरा जिले में बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया जिसमें शादी समारोह के बीच रस्म निभा रही महिलाओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचला है। इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की घटनास्थल पर ही जान चली गई है, जबकि 5 जख्मी हो चुके है। घटना के उपरांत गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया।

ख़बरों की माने तो यह दर्दनाक घटना छपरा के मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास शुक्रवार रात्रि को हुई है। जहां सड़क किनारे कई महिलाएं विवाह समारोह के लिए (डोमकच) शादी की एक रस्म निभा रहीं थी तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर आया और महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर हंगामा मच गया। इस दुर्घटना के उपरांत बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज: दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। जिसके उपरांत हालत अधिक खराब होने के चलते घायल महिलाओं को उपचार के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार: पुलिस का कहना है कि गांव में लुकमान हुसैन के बेटे का विवाह की रस्म निभाई जा रही थी। उसी बीच सीवान की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने महिलाओं को रौंद दिया। जिसमें 3 महिलाओं की घटना स्थल पर ही जान चली गई जबकि, पांच घायल हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो चुका है।

OMG! होश उड़ा देने वाला खुलासा, इंसानी खून में मिला प्लास्टिक

इको सर्वे से पता चलता है कि सिक्किम के बाद प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर है

एक्साइज विभाग में नौकरी पाने का अंतिम मौका, डायरेक्ट लिंक से जल्द यहां करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -