जन्माष्टमी पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इस तरह से हो सकती हैं तैयार
जन्माष्टमी पर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो इस तरह से हो सकती हैं तैयार
Share:

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्यौहार इस साल 30 अगस्त को मनाया जाने वाला है। यह पर्व हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं यही वह दिन है जब रात 12 बजे श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। वहीं उसके बाद उन्होंने कंस का विनाश किया। श्री कृष्णा सभी कलाओं में पारंगत हैं और इसी के चलते हर साल बेहद ही धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं काफी सजती-संवरती हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें समझ नहीं आता क्या पहने। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रे़डिशनल आउटफिट आइडियाज जिनके जरिए आपको खूबसूरत लुक मिल जाएगा।

साड़ी: जन्माष्टमी के मौके पर महिलाएं खूबसूरत साड़ियां पहन सकती हैं। जी दरअसल महिलाएं इस ट्रेडिशनल भारतीय परिधान साड़ी में बड़ी खूबसूरत लगती हैं। इस दिन खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए सफेद रंग की साड़ी गोल्डन वर्क या पट्टे वाली अच्छी लगेगी। आप अपना मेकअप थोड़ा लाइट रखें क्योंकि इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।

व्हाइट सूट कर सकती हैं कैरी: आप चाहे तो व्हाइट सूट पहन सकती हैं जो आजकल काफी चलन में है। वैसे आप चाहें तो सफेद रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं और इसी के साथ कलरफुल दुपट्टा पहन सकती है। वहीं आप हैवी झुमके पहनकर अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं।

शरारा: आप चाहे तो कृष्ण जन्मोत्सव पर शरारा भी पहन सकती हैं। जी दरअसल आजकल शरारा काफी ट्रेंड में है और इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप हैवी झुमके पहन सकती हैं।हालाँकि आप अपने मेकअप को थोड़ा लाइट ही रखें।

कुर्ता और जींस: वैसे अगर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक भी अपनाना चाहती हैं तो कुर्ता और जींस पहन सकती हैं। ऐसा करने से आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा। वैसे आप चाहें तो गाढ़े रंग के कुर्ते के साथ हल्के रंग की जींस पहनकर अच्छी दिख सकती हैं।

मानसून में ओडिशा की हालत खराब, सामान्य से 31 फीसद कम हुई बरसात

काबुल अटैक: 'हर अमेरिकी की जिंदगी के बदले अफ़ग़ानिस्तान के एक शहर का नामोनिशान मिटा दो'

प्रधानमंत्री जनधन योजना को 7 साल पुरे, अब तक खोले गए 43.04 करोड़ बैंक खाते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -