गुजरात में 48 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी, अब तक 11 की मौत, कई इलाके जलमग्न
गुजरात में 48 घंटों से मूसलाधार बारिश जारी, अब तक 11 की मौत, कई इलाके जलमग्न
Share:

अहमदाबाद: गुजरात में बीते 48 घंटे से मूसलाधार वर्षा जारी है। बारिश के चलते आम जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। इसके साथ ही गुजरात में बारिश से 11 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। राज्य में वर्षा से प्रभावित जिलों में NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय भी लगातार गुजरात CMO से संपर्क बनाए हुए है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, सौराष्ट्र, कच्छ सहित दक्षिण गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई गांव जलमग्न हो गए। कच्छ, नवसारी, जूनागढ़, वलसाड और जामनगर जिलों में वर्षा से लोगों का बुरा हाल है और प्रशासन राहत बचाव कार्य में लगा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'गुजरात में भारी बारिश के कारण कई जगह उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों को सरकार हर संभव मदद पहुँचाने में पूरी तन्मयता से जुटी है। मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली। NDRF व SDRF की टीमें और स्थानीय प्रशासन इन क्षेत्रों में लोगों की मदद में लगा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी हैं।'

 

जूनागढ़ में बारिश के कारण पूरे इलाके जलमग्न हो गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जूनागढ़ के एक गांव में दो किसान खेत के बीच फंस गए। इसके बाद NDRF ने इन किसानों को बचाने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद हेलिकॉप्टर की सहायता से दोनों किसानों को एयरलिफ्ट किया गया।

भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश! फुलवारी शरीफ और दरभंगा में PFI के खिलाफ NIA की रेड

'मणिपुर में शांति होने लगी, तो कांग्रेस रोने लगी..', असम सीएम हिमंता सरमा ने साधा निशाना

नए संसद भवन की दीवारों पर दर्शाया जाएगा स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी, शुरू होगा दूसरे चरण का काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -