2015 मे विश्व की चौका देने वाली उपलब्धियां
2015 मे विश्व की चौका देने वाली उपलब्धियां
Share:

1. नासा को मिले मंगल पर पानी होने के सबूत 

नासा कई सालों से दूसरे गृह पर जीवन होने के लक्षण और धरती जैसे आवश्यक तत्व ढूँढने मे लगा हुआ हैं था। लेकिन इस साल उसे सफलता मिल ही गई। उसने मंगल गृह पर पानी होने के सबूत मिल गए। जो कि अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।  एजेंसी ने कहा, सैटेलाइट से मिले डाटा से पता चलता है कि चोटियों पर दिखने वाली ये डार्क लाइन्स पानी और नमक के कारण बनी हैं।

2. 20 साल कि मसक्कत के बाद डॉन छोटा राजन इंडोनेशिया से हुआ गिरफ्तार 

मोस्ट वॉन्टेड डॉन छोटा राजन की तलाश पूलिस पिछले 20 साल से कर रही थी। आखिर इस साल उनकी किस्मत रंग लाई और उन्होने छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे तिहाड़ जैल मे रखा गया हैं। 

3. इसरो ने ब्रिटेन के 5 सैटेलाइट स्पेस में भेजे

इसरो की झोली मे इस साल सबसे बड़ा कमर्शियल मिशन आकार गिरा था। इसरो ने जुलाई मे अब तक के सबसे वजनी (1440 केजी) कमर्शियल पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी)- सी 28 को लॉन्च किया। यह ब्रिटेन के पांच सैटेलाइट को स्पेस में लेकर गया था। इसके अतिरिक्त इसरो ने दिसम्बर मे  सिंगापुर के 6 सैटेलाइट भी स्पेस में भेजे

4. अमेरिका का सबसे बड़ा साइंस मेडल मिला एक भारतीय मूल के साइंटिस्ट को 

साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया मे सिर्फ विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय लोग भी काफी आगे हैं। शायद यही वजह हैं कि अमेरिका ने अपना सबसे बड़ा सम्मान ट्यूमर। बायोलॉजी साइंटिस्ट राकेश के. जैन को देने की घोषणा की। जैन को यह मेडल सन 2016 मे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा देंगे।   

5. यमुना एक्सप्रेस वे पर पहली बार फाइटर प्लेन  दौड़ाया गया 

इस साल भारत देश में पहली बार रोड रन वे टेस्ट किया गया। इंडियन एयरफोर्स ने फाइटर प्लेन को दिल्ली-आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पर उतारा गया। भारत ने यह इतिहास 21 मई, 2015 को मिराज 2000 नामक विमान को दो बार हाईवे पर लैंडिंग करवा कर रचा।
 
6. केरल मेँ सोलर एनर्जी से चलने वाला विश्व का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना 

सोलर एनर्जि काफी शानदार और किफ़ायती टेक्नालजी हैं। बड़े पैमाने पर उसका उपयोग करते हुए केरल मेँ सोलर एनर्जी से चलने वाला विश्व का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया। इस एयरपोर्ट का नाम हैं कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट। इसे बनाने के लिए 45 एकड़ कार्गो एरिया में करीब 47 हजार सोलर पैनल लगाए गए। यह रोजाना करीब 50 से 60 हजार यूनिट बनाता हैं। 

7. डब्ल्यूएचओ ने अफ्रीकी देश सिएरा लियोन को इबोला मुक्त घोषित किया 

इबोला एक खतरनाक बीमारी हैं। यह अफ्रीका को धीरे धीरे खतरे की कगार पर लाकर खड़ा कर रहा था। लेकिन इस खतरे भरे पल मे राहत देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) ने अफ्रीकी देश सिएरा लियोन को इस साल इबोला मुक्त घोषित किया। इस खबर से वहाँ के लोगो ने सुकून भरी सांस ली। 

8. भारत ने अग्नि-4 मिसाइल को सफलतापूरवाक टेस्ट किया 

भारत ने इस साल ओडिशा टेस्ट फायर रेंज से अपनी लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि-4 का कामयाब टेस्ट किया। यह मिसाइल एक टन न्यूक्लियर हथियारों के साथ 4000 किलोमीटर तक हमला कर सकती हैं। एसे मे दुश्मनों के ठिकानो पर भारी भरकम निशाना लगाना काफी आसान हो जाता हैं। फिलहाल अग्नि-5 पर भी काम किया जा रहा हैं। 

9. आर. अश्विन सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले इंडियन बने 

क्रिकेट भारत के दिल से जुड़ा हुआ हैं। शायद इसीलिए एक और रिकर्ड भारत की झोली मे आकार गिरा हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहाली टेस्ट (05 से 07 नवंबर) में आर. अश्विन ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 5 विकेट लिए थे। इसी पल उन्होने अपने टेस्ट क्रिकेट के करियर के 150 विकेट्स पूरे कर लिए। इस तरह  अश्विन सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले इंडियन बॉलर बन गए।

10. आईएनएस अरिहंत, देश की पहली स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी ने समुद्र में गोता लगाया 

6000 टन वजनी आईएनएस अरिहंत देश की पहली स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी हैं। इसे इस साल समुद्र में उतारा गया था। यह 750 किमी रेंज से जमीन, हवा और समुद्र में हमला करने मे सक्षम हैं। अरिहंत को समुद्र में उतारकर भारत दुनिया मे  स्वदेशी न्यूक्लियर पनडुब्बी के मालिको की गिनती मे छटे पायदान पर आगया हैं। अरिहंत के समुद्र में उतरने से नेवी की सैन्य ताकत काफी बढ़ गई हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -