सुबह का नाश्ता 10 बड़ी ख़बरों के साथ
सुबह का नाश्ता 10 बड़ी ख़बरों के साथ
Share:

1. सरकार की हार, कांग्रेसी विधायकों ने दिये इस्तीफे

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की हार के बाद कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लोकसभा से त्याग पत्र देने का ऐलान करते हुये अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को भेजा।

2. मुलायम ने की मोदी सरकार की आलोचना, नोट वापस लेना टाला जाए

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने  केंद्र सरकार द्वारा  500 रूपए और 1000 रूपए के नोट्स बंद किए जाने के निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि नोट वापस लेने का निर्णय टाल दिया जाए।

3. मुम्बई-दिल्ली में आयकर विभाग के छापे, नोटों में लगा दी आग

नई दिल्ली : केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी करने के बाद बेनामी संपत्ति मालिक अब आयकर विभाग की नजर में आ गये है। गुरूवार को आयकर विभाग अधिकारियों ने दिल्ली समेत देश के अन्य कई शहरों में छापे मारकर बेनामी संपत्ति उजागर कर दी है।

4. इशात हुसैन बने TCS के चेयरमैन

मुम्बई : टाटा संस ने सायरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन को तत्काल प्रभाव से टीसीएस का नया चैयरमैन बनाया गया है. बता दें कि पि‍छले महीने मि‍स्‍त्री को चेयरमैन पद से हटा दि‍या था. वैकल्पिक व्यवस्था में रतन टाटा को ग्रुप का अंतरि‍म चेयरमैन घोषि‍त कि‍या गया था.

5. यह साइकिल चलती है हवा से, जानकर चौक जाएंगे आप

आमतौर पर साइकिल तो आपने भी देखी होगी और शायद आप चलाते भी हो। साइकिल को आप जब अपने मन में सोंचते हो तो वह पैडल से चलने वाली होती है लेकिन क्या आपने कभी ऐसी साइकिल देखी है जो पैडल से नहीं बल्कि हवा से चलती हो जी हां आपको जानकर आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह सच है.

6. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दुनियाभर के लोगों को दिया गया न्यौता

चण्डीगढ़ : 9 नवम्बर हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री रामबिलास शर्मा ने दुनियाभर के लोगों को 6 से 10 दिसंबरए 2016 तक कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 के लिए आने का न्यौता दिया और कहा कि भगवत गीता ज्ञान भी है और विज्ञान भीए यह रीत भी है और गीत भी।

7. नए नोटों की नकल करना पड़ सकता है पकिस्तान को भारी

नई दिल्ली: मोदी के जब से 500 और 1000 के नोटों पर फैंसला लिया गया है तब से ही कालाधन वालों की परेशानी बढ़ते ही जा रही है। पहले के नोटों के मुकाबले यह नोट काफी सुरक्षित हैं।

8. सर्वदलीय बैठक में पूछेंगे- नोट का फैसला कैसा रहा

नई दिल्ली : केन्द्र की मोदी सरकार अब अन्य दलों के नेताओं से यह पूछेगी कि पांच सौ और एक हजार के नोटों को चलन से बंद करने का फैसला ठीक था या नहीं। मोदी सरकार 15 नवंबर के दिन सर्वदलीय बैठक का आयोजन कर रही है।

9. पीछे के दरवाजे से बेचा सोना चांदी

इंदौर : मंगलवार और बुधवार की देर रात तक कई स्थानों पर सोना चांदी की दुकानें खुली हुई नजर आई। हालांकि अधिकांश दुकानों पर पीछे के दरवाजे से सोना चांदी की बिक्री की गई लेकिन इसकी खबर मिलने के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं खुलना समझ से परे है।

10. सुरंग में पलटी ट्रेन, 5 की मौत

लंदन। दक्षिण लंदन में एक दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में ट्रेन पटरी से उतर गई। दरअसल ट्रेन के एक सुरंग में पलट जाने से हादसा बड़ा माना जा रहा है। इस दुर्घटना में प्रभावितों में 5 लोग मारे गए हैं तो दूसरी ओर करीब 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -