न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
न्यूज़ फ़्लैश : एक नज़र, 10 बड़ी ख़बरों पर
Share:

1. बड़ा खुलासा: लश्कर-ए-तैयबा के 20 आतंकी मारे गए

नई दिल्लीः रेडियो इंटरसेप्ट्स के द्वारा पता चला है कि लश्कर-ए-तैयबा के 20 आतंकी मारे गए। जी हां भारतीय सेना की तरफ से कश्मीर में टेरर लाउंच पैड्स पर गई सर्जिकल स्ट्राइक में सबसे ज्यादा नुकसान लश्कर-ए-तैयबा को हुआ है।

2. विपक्ष से विकल्प तक दृढ़ता से खड़ी है भाजपा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जब भी विचार किया जाता है तो सागदी की छवि सामने आती है। 

3. गृह मंत्री बोले आक्रमण होने पर हम गोलियों का हिसाब नहीं रखते

जैसलमेर : सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने भारत पाकिस्तान सीमा पर बाड़मेर के मुनाबाव सीमा चौकी पर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुनाबाव सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के जवानो को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भारत कभी किसी पर आक्रमण नहीं करता.

4. डबल सेंचुरी के साथ विराट ने बनाया रिकाॅर्ड

इंदौरः इन्दौर मे चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट मैच में भारत की ओर से विराट ऐसे पहले कप्तान बन गए है। जिन्होने डबल सेन्चुरी के साथ 211 रन लगाए। और वंही पर अजिंक्य रहाणे 188 रन बनाकर आउट हुए।

5. तेलंगाना के CM ने भद्रकाली को अर्पित किया स्वर्ण मुकुट

वारंगल: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को वारंगल में मां भद्रकाली को 3.5 करोड़ रुपये मूल्य का स्वर्ण मुकुट चढ़ाया. 

6. बिहार के गाँव में लगा चाइनीस प्रोडक्ट्स पर बैन

चीन का माल बहुत खरीद लिए। अब लग चूका है बैन। जी हाँ, बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में ग्राम कचहरी ने हाल ही में चीन के हर तरह के सामान की खरीदारी और बिक्री पर रोक लगा दी है।

7. दुनिया का सबसे ऊँचा रावण दे रहा है एकता का सन्देश

दशहरे का समय है और हर जगह रावण के पुतले बनते नज़र आ रहे हैं। कई जगह पर बड़े बड़े पुतले भी बनाये जाते हैं। हरियाणा के बराड़ा कस्बे में सबसे ऊंचा रावण बनाया गया है। ये करीब 210 फुट ऊँचा है। 

8. अफगान सेना का हेलीकाॅप्टर क्रैश, 8 की मौत

काबुल: तालिबानी आतंकियों से जूझने वाली अफगानिस्तान की सेना के लिए एक गंभीर हादसा हो गया। दरअसल अफगानिस्तान में सेना का हेलीकाॅप्टर क्रैश हो गया।

9. बसपा की रैली में मची भगदड़, 2 की मौत

लखनऊ : बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ में रैली का आयोजन किया। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और दलित नेता कांशीराम की 10 वीं  पुण्यतिथि पर मायावती ने रैली का आयोजन किया था।

10. गौरवर्ण वाली है माँ महागौरी

नवरात्री में नौंवी देवी का नाम है महागौरी, शिव जी का आधा शरीर नर और आधा शरीर नारी का इन्हीं की कृपा से प्राप्त हुआ था। इसलिए शिव जी विश्व में अर्द्धनारीश्वर के नाम से प्रसिद्ध हुए थे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -