रणबीर कपूर ने जन्मदिन ऐ दिल है मुश्किल के सेट पर मनाया

बॉलीवुड के 'रॉकस्टार' रणबीर कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट किया इस दौरान रणबीर ने तीन केक काटे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस मौके पर मौजूद थे उन्होने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबीर को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रणबीर आज को 33 साल के हो गए हैं अपने फिल्मी कैरिअर की बॉलीवुड मे शुरुआत करने से पहले रणबीर कपूर ने दो लघु फिल्मों पैशन टु लव (2002) और इंडिया 1964 (2004) मे अभिनय किया। पैशन टु लव का निर्देशन रणबीर कपूर ने ही किया था फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म बलैक (2005) में उनकी मदद भी की।

28 सितबंर 1982 को मुंबई मे जन्मे बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 33 साल के हो चुके हैं रणबीर अपने जमाने के मशहूर एक्टर्स ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे हैं उनकी एक बड़ी बहन भी है जिसका नाम रीदिमा है। रणबीर ने अपने सिने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सांवरिया से की। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी सांवरिया यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिये रणबीर कपूर को फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए फिलहाल दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म 'तमाशा' आने वाली है।

रणबीर कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली है अपने 9 साल के करियर में रणबीर ने ‘वेकअप सिड’,‘अजब प्रेम की गजब कहानी’,‘राजनीति’,‘बर्फी’,‘रॉकस्टार’ और ‘ये जवानी है दिवानी’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म वेक अप सिड के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म रॉकस्टार के लिए pikरणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म बरफी के लिये भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ये जवानी है दीवानी रणबीर कपूर के कैरियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई।

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -