क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में, जरूर पढ़ लें अपना राशिफल
क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में, जरूर पढ़ लें अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 4 फरवरी का राशिफल।

4 फरवरी का राशिफल-

मेष: आज इन राशिवालों का दिन बहुत ही खास होने वाला है और आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नया अनुबंध मिल सकते है।


वृषभ: आज व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। आज आप संतान से जुड़ी समस्या हल करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन: आज काम के लिहाज से आपके लिए दिन और भी खास रहने वाला है। इसके अलावा दिन की शुरुआत हालांकि कुछ परेशानियों से हो सकती है। आज प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अच्छा है और आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। 

कर्क: आज आपके लिए दिन कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। आज भोले बाबा की कृपा से काम के सिलसिले में कार्यस्थल पर चल रहे विवाद से निजात मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई बड़ी खुशखबरी जरूर मिल सकती है। 

सिंह: आज सोच को सकारात्मक रखने की जरूरत है। इसके अलावा दिन मिलाजुला रहने वाला है। वरिष्ठजनों से काम की सलाह मिलेगी। आज पढ़ाई में रूचि रहेगी। ज्यादा मेहनत और मन मुताबित नतीजे नहीं जैसी स्थिति रह सकती है। धैर्य रखने की जरूरत है।

कन्या: आज माँ लक्ष्मी की कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परिजनों से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। दिन अच्छा रहने वाला है। आज नए परिचय आपके काम आएंगे और नौकरी में उन्नति के योग हैं।

तुला: आज प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा है। इसके अलावा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज व्यवसाय में लाभ की संभावना है और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।


वृश्चिक: आज आपका दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपकी योजनाओं, कार्यों आदि की आलोचवना हो सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। इसके अलावा संपत्ति विवाद में नुकसान होने की आशंका रहेगी। प्रेम के लिए दिन अच्छा है।

धनु: आज खर्च में अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से विवाद से मुश्किलें बढ़ेंगी। इसलिए व्यवहार और वाणी पर संयम बरतें। प्रॉपर्टी के लिये कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है।

मकर: आज इन राशिवालों के आपसी संबंधों को और महत्त्व देने की आवश्यकता है। इसी के साथ कार्य का दबाव रहेगा। किसी खास काम के संबंध में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आज सहयोगी का सहयोग मिलेगा। आज अजनबी लोगों से दूर रहें।

कुंभ: आज धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। बड़े निवेश वगैरह से बचने की कोशिश करें या इस दिन के लिए टाल दें। इसके अलावा कार्यक्षेत्र पर किसी अधिकारी या साथी कर्मचारी से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। 

मीन: आज आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें। बिजनेस में कुछ नया शुरू करने पर फायदा मिल सकता है। आज किसी गैरजरूरी विवाद से बचने की कोशिश करें।

क्या लिखा है आज आपकी किस्मत में यहाँ जानिए अपना राशिफल

किसी को मिलेगा लाभ तो किसी को रहना होगा सावधान, यहाँ जानें आपका राशिफल

आज इन राशिवालों को करना होगा परेशानियों का सामना, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -