आज इन राशिवालों को करना होगा परेशानियों का सामना, जानिए अपना राशिफल
आज इन राशिवालों को करना होगा परेशानियों का सामना, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 1 फरवरी का राशिफल।

1 फरवरी का राशिफल-


मेष राशि- अजा आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। इसके अलावा कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है।

वृषभ राशि- आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसके अलावा धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खर्च बढेंगे। संचित धन में कमी आयेगी।

मिथुन राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। म‍ित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।


कर्क राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आज कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। इसके अलावा वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ मानसिक परेशानियां भी हो सकती हैं।

सिंह राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शि‍क्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। आज आपकी धैर्यशीलता में कमी आयेगी।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मन अशान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पुराने म‍ित्रों से भेंट होगी।

धनु राशि- आज आप धैर्यशीलता बनाये रखने के लिए प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति‍ बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। इसके अलावा शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता-पिता का सहयोग रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- आज किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि- आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेंगी।

आज भाग्यशाली है इन राशिवालों के लिए दिन, जानिए अपना राशिफल

अजय देवगन की इस मूवी के साथ OTT पर डेब्यू करने जा रही राशि खन्ना

आज इन राशिवालों को मिल सकते हैं सुखद समाचार, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -