गृह कार्य में व्यस्त हो सकते है आज इस राशि के जातक, जानिए आपका राशिफल
गृह कार्य में व्यस्त हो सकते है आज इस राशि के जातक, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानी 21 मार्च 2024 का राशिफल... 

मेष राशि: मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृष राशि: आपकी राशि पर मंगल का प्रवेश भावुकता पर वृद्धि कराएगा। जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। संयम रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि: मंगल का परिवर्तन आपकी राशि में बारहवें होगा। शासन सत्ता से कष्ट मिल सकता है। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो।

कर्क राशि: मंगल का परिवर्तन शिक्षा, प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया अनुबंध आपके लिए हितकारी होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला राशि: भागदौड़ रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाहन आदि से चोट का भय है।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन झगड़ा विवाद से बचें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

इस राशि के लोग आज घरेलू काम में व्यस्त हो सकते हैं, जानें अपना राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज कुछ ऐसा होने वाला है, जानिए अपना राशिफल

इस राशि के लोग आज आर्थिक मामलों में कर सकते हैं प्रगति, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -