आज ही घर पर बनाए हैल्दी और टेस्टी मोमोस
आज ही घर पर बनाए हैल्दी और टेस्टी मोमोस
Share:

क्या आपने बनाए है कभी घर पर मोमोस,एक बार जरूर ट्राय कीजिये उम्मीद है की यह आपके बच्चों को भी बहुत पसंद होगा,और यह सभी के लिए हेल्दी भी है तो आइये हम आपको बताते है हैल्दी और टेस्टी मोमोस बनाने की आसान विधि : 

सामग्री:-
 
- 1 कप(गेहूं का आटा)
- आधा कप(बारीक पत्ता गोभी) 
- 1 बारीक कटा(प्याज)
- 2 बारीक कटी (हरी मिर्च)
- आधा कप (गाजर कटी हुई) 
- आधा कप (शिमला मिर्च कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच (लहसुन कटा हुआ)
- 1 चम्मच (अदरक बारीक कटा)
- आधा छोटा चम्मच (पिसीसकाली मिर्च)
- एक चुटकी चीनी 
- नमक स्वादानुसार
-1चम्मच तेल
 
 बनाने की विधि:-
 
- सबसे पहले एक पन ले अब उसमें थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें लहसुन को हल्का सा  फ्राई कर लें।
- अब इसमें सारी सब्जियां डाल कर हल्की सी पकाएं और इसमें चीनी और नमक डाल कर दो मिनट तक और पकाएं। अब गैस बंद कर दे।
-एक अलग बर्तन में आटा और नमक मिला कर गूंथ ले।अब इसकी छोटी-छोटी लोइया बना लें।
-इनको बेल कर इसमें सब्जियों का मिक्सचर डालकर किनारों पर हल्के हाथ से पानी लगाते हुए इसे मोमोज के तरीके से फोल्ड कर दें।
- अब स्टीमर में पानी गर्म करें और मोमोज को 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं।
-जब आटा पक जाए इसे बाहर निकाल ले। 
- इसे वाइट सॉस और रेड सॉस के सर्व करें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -