TMC नेता साकेत गोखले फिर गिरफ्तार, इस बार लगा पैसों की हेराफेरी का आरोप
TMC नेता साकेत गोखले फिर गिरफ्तार, इस बार लगा पैसों की हेराफेरी का आरोप
Share:

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने एक महीने के अंदर तीसरी बार अरेस्ट कर लिया है। साकेत की गिरफ्तारी गुरुवार (29 दिसंबर) शाम को दिल्ली से हुई और गुजरात पुलिस कार से उन्हें लेकर गुजरात आ गई। एक्टिविज्म के नाम पर क्राउड फंडिंग द्वारा प्राप्त किए गए धन का निजी इस्तेमाल करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में के हवाले से जानकारी दी गई है कि, साकेत गोखले को इस बार एक्टिविज्म (activism) के नाम पर पैसे की हेराफेरी से संबंधित मामले में अरेस्ट किया गया है। पुलिस को गोखले से जुड़े अकाउंट का पता चला है, जिसमें वह लोगों से धन हासिल कर रहे थे। वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने खर्च के लिए कर रहे थे। दूसरी तरफ गोखले ने दावा है कि एक्टिविज्म से संबंधित मामलों के लिए वह कानूनी शुल्क के तौर पर ये पैसे ले रहे थे। बता दें कि TMC से जुड़ने से पहले गोखले को को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बेहद ख़ास माना जाता था।

यहाँ यह बताना भी आवश्यक है कि पहले भी कई मुस्लिम एक्टिविस्ट ने साकेत गोखले से ऑनलाइन जुताई गई रकम को लेकर जवाबदेही की माँग की थी। आरोप लगाया गया था कि साकेत गोखले मुफ्त में ऑनलाइन याचिकाएँ दाखिल करते हैं और कोर्ट में उन याचिकाओं का फॉलोअप नहीं करते हैं। TMC नेता पर इल्जाम है कि वह एक्टिविज्म पर कोई पैसा खर्च नहीं करते हैं और कांग्रेस समर्थकों ने इस संबंध में जो भी पैसे दिए, उसे अपने लिए खर्च कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले गुजरात पुलिस ने 5 दिसंबर 2022 को गोखले को जयपुर हवाई अड्डे से अरेस्ट किया था। उस समय उन्होंने मोरबी पुल हादसे को लेकर पीएम मोदी के बारे में झूठ फैलाया था। गोखले ने एक गुजराती समाचार पत्र की कथित क्लिपिंग साझा करते हुए दावा किया था कि पीएम मोदी के मोरबी दौरे पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उन्होंने जो क्लिपिंग साझा की थी, वह कथित तौर पर ‘गुजरात समाचार’ का था। लेकिन, ‘गुजरात समाचार’ ने कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट छापी ही नहीं।

बता दें कि 5 दिसंबर 2022 को गिरफ्तारी के बाद गोखले को अहमदाबाद की एक कोर्ट ने 8 दिसंबर को जमानत दे दी थी। हालाँकि, जमानत के चंद ही घंटों बाद उन्हें फिर से अरेस्ट कर लिया गया था। दरअसल, मोरबी मामले में ही फर्जी ट्वीट को लेकर एक और केस दर्ज किया गया था। इसी के सिलसिले में जमानत के ठीक बाद उनकी दूसरी दफा गिरफ्तारी हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को वोट मिल पाएंगे ? शशि थरूर ने दिया जवाब

बेटे का फर्ज निभाया, अब देश के कर्ज की बारी., वंदे भारत को PM ने दिखाई हरी झंडी, माफ़ी भी मांगी

'जय श्री राम' के नारे सुनकर स्टेज छोड़कर चली गईं ममता बनर्जी, पीएम मोदी का था कार्यक्रम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -