यदि आप भी अपने पेट की वजह से परेशान है तो, अपनाये यह टिप्स
यदि आप भी अपने पेट की वजह से परेशान है तो, अपनाये यह टिप्स
Share:

आजकल हर दूसरे इंसान को एक समस्या जरूर है जिनमे से एक है मोटापा, जी हाँ यह एक ऐसी समस्या है जिससे दूर करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी है और खानपान पर थोड़ा ध्यान देना होगा| इसके लिए हमारे पास कुछ टिप्स है जो आपके लिए काफी हेल्पफुल होंगे|

सुबह गुनगुना पानी पिएं- सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। 

पैदल चलें और एक्सरसाइज करें- हर दिन  30 मिनट तक पैदल चलने और एक्सरसाइज करने से न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आप मधुमेह,  हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बड़ी बीमारी से भी बच सकते हैं। सबसे पहले आप 15 मिनट तक पैदल चलें और फिर 2 मिनट तक आराम कर लें। 

सुबह का नाश्ता जरूर करें - शोध कर्ताओ के मुताबिक सुबह का नाश्ता हमेशा करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सुबह के नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व भी होने चाहिए। यह पोषक तत्व हमें दिनभर के कार्यो के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद नाश्ता जरूर करें। आप अपने नाश्ते में ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स आदि शामिल कर सकते हैं। यह सारे पदार्थ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे
जलपान में स्वस्थ चीज़ो का सेवन करें - ज्यादातर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें तेज भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद खाइये इससे आपको फायदा होगा|

पॉलयुशन्स से बचने के लिए अपनाये यह तरीके

जहरीली हवाओं में घुट रहा राजधानी का दम, दिल्ली-NCR में हेल्थ इमरजेंसी घोषित

खान पान का ये नियम आपके वजन घटने में अहम् भूमिका निभाता है , जाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -