मूसा विश्व में सबसे अमीर व बादशाह अकबर चौथे नंबर पर
मूसा विश्व में सबसे अमीर व बादशाह अकबर चौथे नंबर पर
Share:

टाइम पत्रिका के अनुसार पुरे विश्व में धनी व्यक्तियों का रिकार्ड देखा जाए तो अभी हाल फ़िलहाल बिल गेट्स प्रथम है. जब इसके लिए पत्रिका ने शिक्षाविदें, अर्थशास्त्रियों और इतिहासकारों से बात की तो 10 सबसे धनाढ्यों में आज के दौर में सिर्फ अमेरिका के बिल गेट्स ही स्थान बना पाए। बादशाह अकबर इस सूची में चौथे नंबर पर आए। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मनसा मूसा अब तक के सबसे धनी व्यक्ति बने। 

मनसा मूसा: 1280-1337 के बीच मूसा को दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक माना जाता था. इनकी संपत्ति किसी अमीर से भी ज्यादा थी. दूसरे नंबर पर अगस्टस सीजर है. सीजर की निजी संपत्ति 2014 में 4.6 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई। तीसरे नंबर पर सम्राट शेनजांग है. तथा चौथे नंबर पर भारत के महान अकबर थे. भारत के मुगल वंश के महान शासक अकबर जिस साम्राज्य को संभालते थे, उसकी वैश्विक आर्थिक उत्पादन में एक चौथाई हिस्सेदारी थी। तब भारत का अभिजात वर्ग पश्चिम से धनवान था।

पांचवे नंबर पर जोसेफ स्टालिन है जो की सोवियत संघ के रहने वाले थे. छठे नंबर पर अमेरिका के एंड्रयू कार्नेगी थे. सांतवे नंबर पर अमेरिका के ही जॉन डी रॉकफेलर थे व आठवे नंबर पर इंग्लैंड के एलन रुफुस थे. व नौवे नंबर पर बिल गेट्स है व दसवें नंबर पर चंगेज खां आते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -