मध्यप्रदेश : कल्याण हेतु तीन मुख्यमंत्रियों ने किया विचार
मध्यप्रदेश : कल्याण हेतु तीन मुख्यमंत्रियों ने किया विचार
Share:

भोपाल : सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निवास पर उनके समेत दो अन्य मुख्यमंत्रियों ने निर्धन और पिछड़ा वर्गों के कल्याण की योजनाओं को लेकर विचार मंथन किया। बैठक करीब एक घंटे से अधिक चली और इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सोमवार को मुख्यमंत्री चैहान के आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास मौजूद थे। चैहान ने दोनों मुख्यमंत्रियों को प्रदेश में चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया और बताया कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों द्वारा बेहतर तरीके से उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते माह भी दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आहूत हुई थी। चैहान के निवास पर हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिये फड़नवीस और दास सोमवार की सुबह ही भोपाल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री आवास पर दोनों का स्वागत किया गया। बैठक के दौरान मीडियाकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन मुख्यमंत्रियों ने चर्चा नहीं की।

सांसद के बेटे ने लगाई शिवराज की सुरक्षा में सेंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -