सिंगरौली स्थित आम के बगीचे में हज़ारों चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत
सिंगरौली स्थित आम के बगीचे में हज़ारों चमगादड़ों की रहस्यमयी मौत, इलाके में दहशत
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले पड़री गांव में आम के बगीचे में रहस्यमयी तरीके से हजारों की तादाद में चमगादड़ मरे पड़े मिले। स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे, तब भी सैकड़ों चमगादड़ नीचे पड़े पर तड़प रहे थे। यह मंजर देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम व पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरे हुए चमगादड़ों को अपने कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भोपाल भेज दिए है।

स्थानीय लोगों को भी चमगादड़ों की स्थिति का कोई अंदाजा नहीं था। उन्हें आम के बगीचे में दूर से जमीन पर कुछ काले रंग की बिखरी चीज दिखाई दी। पास पहुंचने पर देखा तो दूर-दूर तक चमगादड़ों के शव पड़े हुए थे। हाल में कुछ अन्य राज्यो में भी चमगादड़ों के मरने की जानकारी मिली थी। बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत में भी चमगादड़ों की भूमिका को लेकर कई तरह की खबरें मीडिया में आई थीं। लोगों को डर है कि कहीं किसी वायरस की वजह से तो चमगादड़ों की मौत नहीं हुई। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार किया है। उन्हें आशंका है कि चमगादड़ों की मौत तेज धूप और गर्मी की वजह से हो सकती है। हालांकि, इस घटना के पीछे के वास्तविक कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

24 घंटे में 250 से अधिक मौतें, अब तक 1,73,763 लोग हुए संक्रमित

असम : अब तक 1000 से ​अधिक लोग हुए कोरोना संक्रमित, एक ही दिन में मिले सर्वाधिक मरीज

जिस राज्य में कोरोना का हर मरीज हुआ ठीक, अब वहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 314 पहुंची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -