वैजयंतीमाला से लेकर चिरंजीवी तक... इस साल 132 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, जानिए इन्हे क्या-क्या मिलती है सुविधा?
वैजयंतीमाला से लेकर चिरंजीवी तक... इस साल 132 हस्तियों को मिलेगा पद्म पुरस्कार, जानिए इन्हे क्या-क्या मिलती है सुविधा?
Share:

नई दिल्ली: 75वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इस वर्ष 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा. इनमें 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण एवं 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता चिरंजीवी और बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा.

वहीं, बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप, फातिमा बीबी (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को पद्म भूषण देने की घोषणा की जाएगी. अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण कामयाबी हासिल करने और विशिष्ट काम करने वालों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाता है. ऐसे में ये जानना आवश्यक है कि पद्म पुरस्कारों का इतिहास क्या है? पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर क्या मिलता है?

क्या है पद्म पुरस्कारों का इतिहास?
- पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं. 1954 से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनका ऐलान किया जाता है. 

- पद्म पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, मेडिसिन, सामाजिक कार्य, विज्ञान सहित कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले और विशिष्ट काम करने वालों को दिए जाते हैं.

- padmaawards.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार 1954 से भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार दे रही है. पद्म विभूषण में तीन वर्ग थे- पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग.

- इन वर्गों के नाम को बाद में बदल दिया गया. 8 जनवरी 1955 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया, तत्पश्चात, इन वर्गों का नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया.

किन लोगों को मिलता है ये सम्मान?
- ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि या सेवाओं के लिए दिए जाते हैं. ये पुरस्कार 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं...

1. पद्म विभूषण : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए.
2. पद्म भूषण : उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए.
3. पद्म श्री : विशिष्ट सेवा के लिए.

- गृह मंत्रालय के अनुसार, कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होता है. हालांकि, सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए तब तक पात्र नहीं हैं, जब तक वो पद पर हैं. हालांकि, इसमें डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट है.

पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को क्या मिलता है?
- प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन होता है. इस के चलते पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर और सील वाला सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया जाता है.

- पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों को उनके मेडल की एक प्रतिकृति भी दी जाती है, जिसे वो किसी भी कार्यक्रम में पहन सकते हैं.

-  गृह मंत्रालय के अनुसार, ये पुरस्कार कोई पदवी नहीं है. इसलिए विजेताओं के नाम के आगे या पीछे इसका उपयोग नहीं किया जा सकता. यदि ऐसा होता है तो पुरस्कार वापस लिया जा सकता है.

- इन पुरस्कारों के साथ विजेताओं को कोई नकद पुरस्कार, भत्ता या रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी कोई सुविधा नहीं दी जाती है.

तनाव के बीच कनाडा ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

हैदराबाद में लगे 'कोहली कोहली' के नारे ! इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में फैंस को याद आए विराट

गणतंत्र दिवस के दिन कोहरे में लिपटी रहेगी दिल्ली, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -