भगवान गणेश की ये प्रतिमा जीवन को परेशानियों से मुक्त करती है
भगवान गणेश की ये प्रतिमा जीवन को परेशानियों से मुक्त करती है
Share:

परेशानी मानव जीवन का दूसरा नाम है। मानव जीवन में समस्या तो तब पैदा होती है, जब इन परेशानियों का कोई हल नहीं सूझता। अगर आप भी अपने जीवन में चल रही परेशानी से परेशान हैं, तो इसके लिए आप विघ्न हर्ता कहे जाने वाले भगवान गणेश के चमत्कारी उपायों को अपना सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस भगवान गणेश की मूर्ति का निर्माण करना होगा। और उसी मूर्ति के माध्यम से आपके सभी कष्ट का निवारण होगा। अब देखना यह है कि आखिर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति का निर्माण कैसे किया जाए? सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए की लकड़ी की प्रतिमा की स्थारपना से घर का वास्तु दोष दूर होगा। यदि लकड़ी के गणेश जी की प्रतिमा पीले रंग की हो, तो अति उत्तम होगा।  

सुख शांति और समृद्धि की वाहक- कहा जाता है कि इन लकड़ी के गणेश जी की स्थापना मुख्य द्वार या पूजा स्थान पर करने से सर्वाधिक लाभ होता है। जिस घर में ऐसा किया जाता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास रहता है। मुख्य द्वार या पूजा ग्रह में स्थापित लकड़ी के गणेश जी किसी भी संकट और विपरीत स्थिति को घर में प्रवेश नहीं करने देंगे। 

ऐसे करें पूजा- लकड़ी के गणेश जी को स्थाथपित करने के बाद लाल सिंदूर का तिलक और पीले वस्त्र उन्हें अर्पित करें। फिर प्रतिमा के दोनो ओर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनायें।  उनके बगल में दो खड़ी रेखा बना कर दोनों तरफ उनकी पत्नि‍यों ऋद्धि-सिद्धि के नाम लिखें। इसके बाद दोनो ही ओर उनके दो पुत्रों शुभ और लाभ के नाम लिखें।  अब उन पर सफ़ेद फूल चढ़ाते हुए, पीले फूलों की माला पहनाएं। ॐ गणेशाय नमः का जाप करें और आरती उतारें। लड्डू, केले का भोग लगा कर पान सुपारी लौंग इलायची अर्पित करें।

 

इस मंत्र से करें गणेश जी की आराधना बन जायेंगे बिगड़े काम

इस जगह स्थित है अर्धनारीश्वर भगवान गणेश का मंदिर

यह वही मंदिर है जहाँ दीवार से प्रकट हुए भगवान गणेश

बुधवार के दिन किया गया ये काम बुध गृह को शांत करता है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -