हिंदी दिवस पर हुआ यह विशेष आयोजन, पूर्व न्यायाधीश ने बताया भाषा का महत्व
हिंदी दिवस पर हुआ यह विशेष आयोजन, पूर्व न्यायाधीश ने बताया भाषा का महत्व
Share:

इंदौर/ब्यूरो। आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी छत्रीबाग में हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में पूर्व न्यायाधीश उमेश माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एडीसीपी प्रशांत चौबे कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश उमेश माहेश्वरी ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि हिंदी हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। हिंदी की सुंदरता ही हमें पूर्ण भारतीय बनाती है।

उन्होंने कहा की  भाषा, वेशभूषा, भोजन सदैव हमारे धर्म के अनुकूल होना चाहिए। हिंदी के व्यापक शब्दकोश की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी हिंदी बहुत समृद्ध भाषा है। लगभग इसमें 80 लाख शब्द हैं। बाकी भाषाओं के शब्दकोष संक्षिप्त हैं। डॉ प्रशांत चौबे ने विद्यार्थियों को हिंदी की विकास यात्रा हिंदी की लोकप्रियता व हिंदी इतिहास को संक्षिप्त रूप में समझाया।

अतिथियों का स्वागत अजय सोडाणी, मनोज कुईया व शोभा माहेश्वरी ने किया।अतिथि परिचय नितिन तापड़िया एवं दीपक पांचाल ने दिया। इस अवसर पर राजीव झालानी, रश्मि उपाध्याय ,निशा सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन नितिन माहेश्वरी ने किया। अंत में आभार नितिन तापड़िया ने माना।

मधुलिका ज्वायसे ने पीसी सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेशकीमती जमीनों को फर्जी तरीके से बेचने की कही बात

बिजली चोरी का ऐसा खुलासा, अधिकारी खुद सरकार को लगा रहे चुना

फिर सुर्खियों में आया जिला चिकित्सालय, जांच यहां तो चेकअप वहां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -