सफलता के रास्ते में अड़चन बनती है रोजाना की गई ये गलती, आज ही करें बदलाव
सफलता के रास्ते में अड़चन बनती है रोजाना की गई ये गलती, आज ही करें बदलाव
Share:

यदि आपको जीवन में सफलता का स्वाद चखना है तो कई नियमों को गांठ बांधकर रखना आवश्यक है। विष्णु पुराण के मुताबिक, आपके रात को सोने और सुबह उठने के वक़्त से भी आपकी कामयाबी जुड़ी है। विष्णु पुराण के मुताबिक, जो इंसान इस काम में ढील करता है, वह हमेशा परेशान रहता है। विष्णु पुराण  के अनुसार, हर मनुष्य को हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति सुबह देरी से उठता है तथा रात को देरी से सोता है, वह हमेशा बर्बाद रहता है। विष्णु पुराण के मुताबिक, जिस इंसान में ऐसी आदत होती है, उसकी सेहत भी कभी ठीक नहीं रहती है। जब इंसान की सेहत ही ठीक नहीं रहेगी तो उसका प्रभाव अन्य कार्यों पर भी अवश्य पड़ेगा।वहीं वास्तु शास्त्र में भी देरी से सोकर उठने की आदत को बहुत अधिक गलत बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जो इंसान सुबह देरी से उठता है,  मां लक्ष्मी उससे नाराज रहती हैं। 

इसके साथ ही घर में जब ईश्वर का नाम जपा जाता है तो उससे सकारात्मक शक्ति बनी रहती है तथा घर के लोगों को हर काम में तरक्की प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी किसी घर में गलत प्रकार की आमदनी या रिश्वत के पैसे का आना अच्छा नहीं होता है। वास्तु के मुताबिक, जिस घर में गलत महद्यम से कमाए हुए धन का उपयोग होता है, वहां हमेशा दरिद्रता डेरा डालकर रखती है।

साल की आखिरी एकादशी पर शुरू होंगे इन 6 राशियों के अच्छे दिन

कब है वैकुंठ एकादशी? यहाँ जानिए शुभ महूर्त और पारण-समय

गौहत्या और धर्मान्तरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव ने लोगों से की यह अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -