कभी अमेरिका में रहकर भारत को गौरवांवित कर चुकी है ये महिला
कभी अमेरिका में रहकर भारत को गौरवांवित कर चुकी है ये महिला
Share:

भारत की निरुपमा मेनन राव ने अमेरिका में रहकर भारत को गौरवांवित किया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि निरूपमा राव का जन्म 6 दिसम्बर 1950 को केरल में हुआ था। वहीं बता दें कि भारतीय विदेश सेवा आईएफएस की एक अधिकारी हैं, जिन्होंने 31 जुलाई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक विदेश मंत्रालय में भारतीय विदेश सचिव के रूप में कार्य किया हैं। इसके साथ ही बता दें कि भारतीय विदेश सेवा का इस सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली चोकिला अय्यर के बाद वे दूसरी महिला हैं। वे 1 अगस्त 2011 से 5 नवम्बर 2013 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत की राजदूत रह चुकी हैं। 

लालू के 'लाल' का बंगला खाली करवाने पहुंचे अधिकारी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

वहीं अपने करियर में वे कई पदों पर कार्य कर चुकी हैं जिनमें शामिल हैं, वॉशिंगटन में प्रेस मामलों की मंत्री, मास्को में मिशन की उप प्रमुख, विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पूर्व एशिया, बाहरी प्रचार जिसने उन्हें विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनाया, कार्मिक प्रमुख, पेरू और चीन की राजदूत और श्रीलंका की उच्चायुक्त। 

बाघ की हुई संदिग्ध मौत, दोनों पंजे कटे मिले

यहां बता दें कि निरुपमा राव का जन्म मलप्पुरम, केरल में मीमपाट थरवाड़ में हुआ था। वहीं उनके पिता सेना में थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलोर, पुणे, लखनऊ, कून्नूर जैसे विभिन्न शहरों से की है। इसके साथ ही बता दें कि उन्होंने बेंगलोर के माउंट कारमेल कॉलेज से 1970 में अपना बीए अंग्रेज़ी ऑनर्स से किया था। साथ ही जब यह कॉलेज मैसूर विश्वविद्यालय से संबद्ध था। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र में उस समय मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के नाम से जाने जानेवाले विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक डिग्री प्राप्त की। उन्होने 1973 में अखिल भारतीय नागरिक सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और भारतीय विदेश सेवा से जुड़ गईं।


खबरें और भी

सारणी में बाघ दिखने पर प्रशासन ने लगाई धारा 144

पीएम मोदी कभी नेहरू के कद को नहीं छू सकते - कांग्रेस

ट्विटर पर पीएम मोदी सबसे अव्वल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -