ख़बरों में छाया बस्तर का ये किसान, जानिए क्या है मामला?
ख़बरों में छाया बस्तर का ये किसान, जानिए क्या है मामला?
Share:

बस्तर: छत्तीसगढ़ का बस्तर जिलें का एक किसान इन दिनों ख़बरों में बना हुआ हैं। इस किसान का नाम डॉ. राजाराम त्रिपाठी है जो मूसली, काली मिर्च और स्टेविया की खेती करते हैं। उनकी कमाई करोड़ों में है। उन्हें 4 बार सर्वश्रेष्ण किसान सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वे बस्तर के कोंडागांव एवं जगदलपुर में खेती करते हैं। अब खेती कार्यों के लिए वे हेलिकॉप्टर खरीदने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने हॉलैंड की रॉबिंसन कंपनी के साथ 7 करोड़ रुपए में डील की है।

किसान राजाराम को एक-डेढ़ वर्ष के भीतर आर-44 मॉडल का चार सीटर हेलीकॉप्टर मिल जाएगा। इसके साथ ही वे हेलिकॉप्टर वाले पहले किसान बन जाएंगे। राजाराम की गिनती छत्तीसगढ़ के बड़े किसानों के रूप में होती है। वे स्थानीय आदिवासियों संग तकरीबन  एक हजार एकड़ में मूसली, काली मिर्च और स्टेविया की खेती करते हैं। उनका पूरा परिवार खेती में उनका साथ देता है। खेती में किस्मत आजमाने से पहले वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनर ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 1996 में उन्होंने नौकरी के साथ खेती आरम्भ की। कामयाबी मिलने पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी।कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के पश्चात् राजाराम को स्टेट बैंक में प्रोबेशनर ऑफिसर के रूप में नौकरी मिली थी। तब उनकी पोस्टिंग कोंडागांव में हुई थी। 1996 में उन्होंने पांच एकड़ में मूसली और अश्वगंधा उगाई। खेती से जब उन्हें अच्छा फायदा हुआ तो बैंक की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद से वे निरंतर खेती कर रहे हैं। वर्तमान में उनका सालाना टर्नओवर 25 करोड़ है। 

राजाराम त्रिपाठी 400 आदिवासियों के साथ एक हजार एकड़ में औषधीय खेती करते हैं। उन्होंने एक कंपनी बनाई है जिसका नाम मां दंतेश्वरी हर्बल समूह है। उनकी कंपनी अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों में काली मिर्च का निर्यात करती है। वे खेती के लिए ऑस्ट्रेलियन ट्रिक का उपयोग करते हैं। उन्हें भारत सरकार 4 बार सर्वश्रेष्ठ किसान का सम्मान दे चुकी है। वे विदेश जाकर खेती कार्य में इस्तेमाल होने वाली तकनीक देखते रहते हैं। किसान राजाराम उन्नत खेती के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग करेंगे। इसके लिए उन्होंने हॉलैंड की कंपनी से डील कर ली है। हेलिकॉप्टर में खेती के हिसाब से अलग फीचर होंगे। इसे उड़ाने के लिए उनके भाई एवं बेटा उज्जैन स्थित उड्डयन अकादमी से ट्रेनिंग लेंगे। 

पेशाब कांड के पीड़ित की पत्नी बोली- 'गलत किया है, सजा दो'

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत

दहेज में नहीं मिली 7 सीटर लग्जरी कार तो पति ने दे दिया ट्रिपल तलाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -