माता-पिता बना ये मशहूर कपल, स्टार्स से लेकर फैंस तक दे रहे बधाई
माता-पिता बना ये मशहूर कपल, स्टार्स से लेकर फैंस तक दे रहे बधाई
Share:

मनोरंजन जगत का जाना माना मशहूर कपल दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। दिशा परमार ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जी हां, राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर स्वयं इस बात की खबर दी है। राहुल ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हमारे घर लक्ष्मी आई है। मम्मी और बेबी, दोनों की ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। प्लीज हमारे बच्चे को अपना आर्शीवाद दीजिए।'

सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले स्टार्स और फैंस का तांता लग गया है। राहुल वैद्य की पोस्ट के नीचे स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। दिशा परमार के सह-कलाकार नकुल मेहता ने लिखा, 'अय्यय'। शेफाली बग्गा ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई! गणेश जी के साथ तुम्हारे घर लक्ष्मी भी आ गई है।' विकास मानकतला ने लिखा, 'आपको और दिशा को ढेर सारी बधाइयां..'। वहीं अली गोनी ने कमेंट में दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

बता दे कि दिशा और राहुल की प्रेम कहानी की शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट से हुई थी। दिशा, राहुल का म्यूजिक वीडियो देखकर इंप्रेस हो गई थीं। दिशा ने राहुल के पोस्ट पर कमेंट किया तथा राहुल को दिशा का कमेंट बहुत पसंद आया। फिर दोनों ने म्यूजिक एल्बम में काम किया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं तथा फिर राहुल ने वर्ष 2020 में 'बिग बॉस 14' के शो के चलते उन्हें प्रपोज किया। बस फिर क्या था दिशा ने 'हां' कह दिया तथा वर्ष 2021 में दोनों की शादी हो गई।

करियर के पीक पर छोड़ा TV, जानिए अब क्या कर रही है कृतिका कामरा?

'गब्बर इज बैक' में 'क्राइम पेट्रोल' एक्टर्स आए थे नज़र

भूली हुई स्क्रिप्ट से कल्ट क्लासिक फिल्म तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -